देश

CCI Investigation: अमेजन-फ्लिपकार्ट की मोबाइल कंपनियों के साथ मिलीभगत… सीसीआई की जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

CCI Investigation: अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की जांच में इन दोनों कंपनियों व मोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के खिलाफ गड़बड़ियां पाई गई हैं. इसी के बाद से माना जा रहा है कि भारत में इन दोनों कंपनियों के लिए मुश्किल आ सकती है. ई-कॉमर्स सेक्टर में ये दोनों कंपनी अपना एक अलग दबदबा रखती हैं और इन दोनों पर ही आरोप लगते आए हैं कि ये सेलर्स के साथ मिलीभगत कर प्रतिस्पर्धा को समाप्त कर रही हैं.

इसी के बाद भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इसकी जांच की तो आरोप सही पाए गए हैं. जी बिजनेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को जांच में अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों व मोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के खिलाफ गड़बड़ियां मिली हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इन दोनों दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों की मोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के साथ मिलीभगत पाई गई है.

ये भी पढ़ें-Delhi News: दिल्ली के एक होटल में 70 से अधिक पाकिस्तानियों के रुकने की सूचना, मचा हड़कंप, पैरामिलिट्री फोर्स ने चारो तरफ से घेरा

ऑफलाइन कारोबारियों ने ये लगाए आरोप

इसको लेकर ये भी कहा जा रहा है कि अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां अपनी एसोसिएट कंपनियों के बिजनेस के फैसले खुद ही ले रही थीं. फिलहाल हाल के दिनों में ये ट्रेंड देखा जा रहा है कि मोबाइल कंपनियां ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ एक्सक्लुसिव डील कर रही हैं. नए-नए मोबाइल फोन बाजार में आ रहे हैं लेकिन किसी खास ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ही इनकी सेल हो रही है. इस वजह से इससे खुदरा कारोबारियों और ऑफलाइन स्टोर चलाने वालों ने इसका विरोध किया और ये आरोप लगाया था कि यह कदम बाजार में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को खत्म कर देगा.

कैट ने की थी दोनों कंपनियों की शिकायत

फरवरी में खुदरा कारोबारियों के संगठन कैट ने प्रतिस्पर्धा नियामक सीसीआई को पत्र लिखकर अमेजन और फ्लिपकार्ट की शिकायत की थी और आरोप लगाया था कि अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां बाजार में कंपटीशन को खत्म करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही हैं. इसी के साथ ही कैट ने सीसीआई से मांग की थी कि वह अमेजन और फ्लिपकार्ट पर एंटी-कंपटीशन प्रैक्टिसेज अपनाने के लग रहे आरोपों की जांच करे. कैट ने ये भी आरोप में कहा था कि दोनों प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों के द्वारा 25 हजार करोड़ की गड़बड़ियां की जा रही हैं, जिनसे खुदरा कारोबारियों और छोटे दुकानदारों की रोजीरोटी को प्रभावित किया जा रहा है.

मोबाइल रिटेलर्स ने जाहिर की खुशी

बता दें कि सीसीआई की जांच में दोनों कंपनियों के खिलाफ मिली गड़बड़ी के बाद ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है. पदाधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर पोको, श्याओमी, रियलमी, वनप्लस, सैमसंग,मोटोरोला, वीवो आदि के द्वारा मिलीभगत करने के खिलाफ सीसीआई के एक्शन की खबर से उनको बहुत खुशी है. इसी के साथ ही पदाधिकारियों ने इस मिलीभगत में शामिल सभी कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा

UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…

11 minutes ago

छठ के बाद क्या टूट जाएगी JDU? संजय झा से तल्खी और बीजेपी का दफ्तर, जानिए क्या है ललन सिंह का अगला गेमप्लैन

Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…

13 minutes ago

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

40 minutes ago

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

45 minutes ago

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

1 hour ago