फोटो-सोशल मीडिया
Rae Bareli Sultanpur Highway Road Accident: उत्तर प्रदेश में रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और कई गम्भीर रूप से घायल हैं. खबर सामने आ रही है कि बारातियों से भरी बोलेरो शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी. इसी दौरान अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई जिसमें लालगंज क्षेत्र के कटहरिन का पुरवा के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता है कि चालक को झपकी लगने के कारण ये हादसा हुआ है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक लालगंज क्षेत्र के कटहरिन का पुरवा गांव से एक बारात शुक्रवार को अमेठी जिले के फुरसतगंज गई थी. इसी में शामिल होने के लिए देर रात आठ लोग बोलेरो से निकले. बताया जा रहा है कि बोलेरो जैसे ही रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर मालिनपुरवा के पास पहुंची यहां पर स्थित वाहन नय्या नाला (महराजगंज ड्रेन) के पुल की रेलिंग से जोर से टकरा गई.
इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिससे साफ मालूम होता है कि टक्कर कितनी जोरदार थी, क्योंकि तस्वीर में बोलेरो के परखच्चे उड़े दिखाई दे रहे हैं. घटना के बाद बोलेरो में बैठे लोग चीख-पुकार करे लगे. इस पर स्थानीय लोग बचाने के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी बरातियों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया.
घटना को लेकर इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा झपकी के कारण हुआ दिखाई दे रहा है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. घटना में पंकज पाल (30), दीपक पाल (28), अवधेश पाल (45), राघवेंद्र यादव (50) की मौत हो गई है. पुलिस ने बताया कि सभी मृतक रेलवे में कार्यरत थे. इस घटना में मुकेश पाल (37) , अंकुश पाल (15), प्रमोद कुमार (35) व बबलू पांडे की हालत नाजुक है, सभी का इलाज चल रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…
PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…
Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…