देश

अमेजन वेब सर्विसेज 2030 तक भारत में 12.7 अरब डॉलर निवेश करेगी

Amazon: ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी क्लाउड साखा अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) भारत में क्लाउड संबंधित बुनियादी ढांचा में 2030 तक 1,05,600 करोड़ रुपये (12.7 अरब डॉलर) निवेश करेगी. कंपनी क्लाउड सेवाओं में ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिये यह निवेश कर रही है. अमेजन की क्लाउड कम्प्यूटिंग इकाई ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि डेटा सेंटर बुनियादी ढांचा में निवेश से भारतीय कारोबार में सालाना औसतन 1,31,700 पूर्णकालिक नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है. बयान के अनुसार जो नौकरियां सृजित होंगी, उसमें निर्माण, इंजीनियरिंग, दूरसंचार और अन्य रोजगार शामिल हैं.

AWS ने बयान में कहा कि उसकी भारत में क्लाउंड संबंधित बुनियादी ढांचे में 1,05,600 करोड़ रुपये निवेश की योजना है. इसके साथ 2030 तक भारत में कुल निवेश 1,36,500 (16.4 अरब डॉलर) पहुंच जाने का अनुमान है. कंपनी 2016 से 2022 के दौरान 3.7 अरब डॉलर (30,900 करोड़ रुपये) निवेश कर चुकी है.

‘AWS के 12.7 बिलियन डॉलर के निवेश का स्वागत करता हूं’

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया दृष्टि भारत में क्लाउड और डेटा केंद्रों का विस्तार कर रही है.” उन्होंने आगे कि मैं भारत में अपने डेटा केंद्रों का विस्तार करने के लिए Amazon Web Services (AWS) के 12.7 बिलियन डॉलर के निवेश का स्वागत करता हूं. यह निश्चित रूप से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को उत्प्रेरित करेगा. MeitY भारत क्लाउड के नवाचार, स्थिरता और विकास को उत्प्रेरित करने के लिए क्लाउड और डेटा सेंटर नीति पर भी काम कर रहा है.”

AWS के भारत में दो डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र हैं.  AWS एशिया पैसिफिक (मुंबई) क्षेत्र में 2016 में लॉन्च किया गया और AWS एशिया पैसिफिक (हैदराबाद) क्षेत्र, नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया. AWS ने 2016 और 2022 के बीच AWS एशिया पैसिफिक (मुंबई) क्षेत्र में 30,900 करोड़ रुपये (3.7 बिलियन डॉलर) से अधिक का निवेश किया है. कंपनी का अनुमान है कि 2016 और 2022 के बीच भारत के सकल घरेलू उत्पाद में इसका कुल योगदान 38,200 करोड़ रुपये (4.6 बिलियन डॉलर) से अधिक था, और निवेश ने भारतीय व्यवसायों में सालाना लगभग 39,500 नौकरियों का समर्थन किया.

– भारत एक्सप्रेस (इनपुट ians के साथ)

Rahul Singh

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

45 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago