अंबेडकरनगर से सांसद रितेश पांडेय.
MP Ritesh Pandey resigned from BSP: यूपी के अंबेडकरनगर से बसपा सांसद रितेश पांडेय ने रविवार को इस्तीफा दे दिया. पार्टी सुप्रीमो मायावती को भेजे इस्तीफे उन्होंने लिखा कि मुझे पार्टी में लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि ना तो मुझे पार्टी की बैठकों में बुलाया जा रहा था और ना ही बैठकों में बुलाया जा रहा था. मैंने आपसे कई बार संपर्क करने का प्रयास किया मगर लगातार संवादहीनता के कारण मैंने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.
पांडेय ने आगे लिखा कि मेरे पास इस्तीफा देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था. उन्होंने लिखा कि सार्वजनिक जीवन में जब मै आया तो आपका और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने मुझे अंगुली पकड़कर चलना सिखाया. पार्टी में मुझे विधानसभा और संसद में प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया. आपके इस विश्वास के लिए मैं आपका और पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं.
पांडेय के इस्तीफे के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया. उन्होंने पांडेय का नाम लिये बिना लिखा कि बसपा सांसदों को स्वयं को इस कसौटी पर जांचना होगा कि क्या उन्होंने स्वयं अपने क्षेत्र की जनता का ध्यान रखा. क्या आपने एक सांसद के तौर पर क्षेत्र की जनता को पूरा समय दिया?
मायावती यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि क्या उन्होंने पार्टी मूवमेंट में समय-समय पर दिए गए निर्देशों का सही से पालन किया. आप अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं.
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के…
विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…
Yogi Adityanath AI video: अखिलेश यादव के कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ का AI डांस…
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…