खेल

IND vs ENG, 4th Test Highlights: ध्रुव जुरेल ने लगाई टीम इंडिया की नैया पार, इंग्लैंड को मिली 46 रन की बढ़त

India vs England: रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पारी 307 रन पर सिमट गई. इससे पहले इंग्लैंड ने 353 रन बनाए थे. इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त हासिल हुई है. दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव की शानदार साझेदारी के दम पर भारत का स्कोर 300 के पार पहुंचा.

भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश

टीम इंडिया दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट खोकर 219 रन बनाए थे. विकेटकीपर ध्रुव जुरेल 30 और कुलदीप यादव 17 रन बनाकर खेल रहे थे. तीसरे दिन दोनों खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी शुरू की. पहले घंटे में दोनों ने इंग्लिश गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया. ध्रुव और कुलदीप धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे. जुरेल की 90 रनों की पारी का अंत टॉम हार्टली ने किया. दूसरे दिन के पहले सत्र में भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (02) और दूसरे सत्र में शुभमन गिल (38), रजत पाटीदार (17) और रवींद्र जडेजा (12) के विकेट गंवाए. दूसरे सत्र में इंग्लैंड की ओर से स्पिनर शोएब बशीर ने तीनों विकेट झटके. यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और आर अश्विन तीसरे सत्र में पवेलियन लौटे.

अच्छी नहीं रही भारत की शुरुआत

टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा ने अपना विकेट खो दिया. इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुए गेंद हिटमैन के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर बेन फॉक्स के हाथों में चली गई. रोहित के जाने के बाद यशस्वी जायसवाल ने शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की शानदार साझेदारी की. हालांकि, इसके बाद भारत का विकेट गिरना शुरू हुआ. गिल शुरुआत में संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन फिर वह अपने अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिए. तभी वह शोएब बशीर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए.

बशीर ने झटके 5 विकेट

गिल के जाने के बाद रजत पाटीदार एक बार फिर से मौके का फायदा उठाने में असफल रहे. वह भी युवा शोएब बशीर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. वहीं टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा लगातार दो छक्के लगाकर कैच आउट हो गए. बशीर की गेंद पर ओली पोप ने उनका कैच पकड़ा. बशीर ने यशस्वी जायसवाल को भी बड़ी पारी नहीं खेलने दी और नीची रहती हुई गेंद पर उन्हें बोल्ड कर भारत बड़ा झटका दिया. अपने डेब्यू मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने वाले सरफराज खान भी टॉम हार्टले की गेंद पर कैच आउट हो गए. हार्टले ने अश्विन को भी ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया.

ये भी पढ़ें- WPL 2024: मुंबई इंडियंस को मिली सीजन की पहली जीत, दिल्ली को 4 विकेट से हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

6 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

53 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago