देश

अंबुजा सीमेंट को जून तिमाही में हुआ 790 करोड़ रुपये का मुनाफा, कारोबार विस्तार का मिला फायदा

अदाणी समूह की देश की बड़ी सीमेंट और बिल्डिंग मटेरियल कंपनियों में से एक अंबुजा सीमेंट ने बुधवार को अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी किए. वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का ईबीआईटीडीए 1,280 करोड़ रुपये और मुनाफा 790 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी की संचालन लागत में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है और यह 4,437 रुपये पीएमटी रही है.

अंबुजा सीमेंट्स के पूर्णकालिक निदेशक अजय कपूर ने कहा कि हमारा प्रदर्शन काफी स्थिर रहा है और हमारा फोकस अब इनोवेशन, डिजिटाइजेशन, ग्राहक संतुष्टि और ईएसजी (इंवायरोमेंटल, सोशल और गवर्नेंस) पर है. हमारा प्रदर्शन शेष वित्त वर्ष के लिए दिशा तय करता है. कंपनी की ओर से नई इलाकों में कारोबार का विस्तार किया जा रहा है.

कपूर ने आगे कहा कि वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही तक पेन्ना सीमेंट का अधिग्रहण पूरा हो जाएगा. इससे हमारी क्षमता बढ़कर 89 एमटीपीए हो जाएगी. कंपनी वित्त वर्ष 28 तक 140 एमटीपीए के अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रही है. अंबुजा सीमेंट ने हैदराबाद के मुख्यालय वाली पेन्ना सीमेंट का अधिग्रहण 10,422 करोड़ रुपये में किया गया है.

वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में अंबुजा सीमेंट का ऑपरेटिंग ईबीआईटीडीए 807 पीएमटी था. वहीं, ईबीआईटीडीए मार्जिंग 15.4 प्रतिशत पर था. सरकार की ओर से इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिए जाने के कारण वित्त वर्ष 24 में सीमेंट की मांग में 7 से 8 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला था और यह 422 एमटीपीए रही थी. वित्त वर्ष 25 में सीमेंट की मांग 7 से 9 प्रतिशत बढ़कर 451 एमटीपीए रह सकती है.

यह भी पढ़ें- Wayanad Landslide: केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने घटनास्थल का किया दौरा, राहत शिविरों में पीड़ितों से की मुलाकात

पिछले साल अडानी ग्रुप ने खरीदी थी कंपनी

बता दें कि अंबुजा सीमेंट को अडानी ग्रुप ने जून 2022 में 10.5 बिलियन डॉलर में खरीदा था, जिसमें ACC सीमेंट भी शामिल है. हाल ही में गौतम अडानी के परिवार ने अंबुजा सीमेंट में 8,339 करोड़ निवेश किया है, जिससे सीमेंट बनाने वाली कंपनी में उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 70.3% हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago