Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Wayanad Landslide: केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने घटनास्थल का किया दौरा, राहत शिविरों में पीड़ितों से की मुलाकात

नौसेना, एनडीआरएफ, पुलिस, फायर फोर्स की बचाव टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. राज्य और केंद्र सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

Wayanad Landslide

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने वायनाड घटनास्थल का किया दौरा.

Wayanad Landslide: वायनाड में हुए भूस्खलन में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं अभी भी 100 लोग लापता बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों की मदद से सेना, वायु सेना, नौसेना, एनडीआरएफ, पुलिस, फायर फोर्स की बचाव टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. राज्य और केंद्र सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत शिविरों में भेजा जा रहा है.

इसी बीच केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने घटनास्थल का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने राहत शिविर का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

ये इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित

सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में चूरलमाला, वेल्लारीमाला, मुंडकाईल और पोथुकालू शामिल हैं. इन इलाकों के स्थानीय लोग जो किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे, तबाही की भयावहता से बुरी तरह टूट चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Wayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन में शवों के मिलने का सिलसिला जारी, 153 की मौत, 98 अभी भी लापता

वायनाड की यात्रा पर लगी रोक

इस बीच, पुलिस ने लोगों को बिना कारण बताए वायनाड की यात्रा करने से रोक दिया है. प्रभावित स्थानों की ओर जाने वाली अधिकांश सड़कों पर भीड़ हो रही है, जिससे बचाव वाहनों की आवाजाही में बाधा आ रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital