Amit Shah in West Bengal rally: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार (2 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में भव्य रोड शो किया और राज्य की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वह अगले 15 दिनों तक बंगाल में ही रहेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनावी रणनीति को मजबूत करेंगे. शाह ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बिना किसी डर के मतदान करें और तृणमूल कांग्रेस (TMC) को सत्ता से बाहर करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करें.
अमित शाह ने अपने संबोधन में TMC पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है और इसे “बंगाल की खाड़ी में फेंक देना चाहिए.” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में डर और हिंसा का माहौल बनाया गया है, लेकिन इस बार मतदाता किसी भी दबाव में नहीं आएंगे. शाह ने भरोसा जताया कि जनता बदलाव चाहती है और बीजेपी को समर्थन देगी.
रोड शो के दौरान जब अमिक शाह का काफिला कालीघाट इलाके में पहुंचा, जो ममत बनर्जी (Mamata Banerjee) के घर के पास है, तब TMC कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने “जय बांग्ला” और “ममता बनर्जी जिंदाबाद” के नारे लगाए. वहीं, कुछ लोगों ने सिर पर काला कपड़ा बांधकर “अमित शाह गो बैक” के नारे लगाए और काले झंडे भी दिखाए.
स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब बीजेपी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरू हो गई. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया और स्थिति को काबू में किया. प्रशासन की तत्परता से बड़ी घटना टल गई.
ये भी पढ़ें: “दुनिया में जब तक मियां जिंदा है…” हेमंत बिस्वा सरमा को आड़े हाथों लेते हुए असम में ओवैसी ने दिया बड़ा बयान
इससे पहले कोलकाता में रैली के दौरान शाह ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) नंदीग्राम से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्होंने सुझाव दिया कि मुकाबला सिर्फ नंदीग्राम तक सीमित नहीं होना चाहिए. शाह ने कहा कि बीजेपी की रणनीति ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ भवानीपुर में हराने की है. उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी भवानीपुर और नंदीग्राम, दोनों सीटों से चुनाव मैदान में हैं, जहां बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को चुनौती देने के लिए उतारा है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…