Bharat Express DD Free Dish

“दुनिया में जब तक मियां जिंदा है…” हेमंत बिस्वा सरमा को आड़े हाथों लेते हुए असम में ओवैसी ने दिया बड़ा बयान

Asaduddin Owaisi in Assam rally: असम की रैली में असदुद्दीन ओवैसी ने ‘मियां जिंदा रहेगा’ बयान देकर बीजेपी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा और संविधान पर भरोसा जताया.

Asaduddin Owaisi in Assam rally

Asaduddin Owaisi in Assam rally: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने गुरुवार (2 अप्रैल) को असम के मोरीगांव में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी कौम को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे किसी से डरने वाले नहीं हैं. ओवैसी ने अपने भाषण में कहा, “दुनिया तब तक जिंदा रहेगी जब तक मियां जिंदा रहेगा,” और इसे अपने समुदाय के आत्मविश्वास और अस्तित्व से जोड़ा.

मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा (Himanta Biswa Sarma) पर आरोप लगाया कि वे विवाद पैदा करते हैं और समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी मुसलमानों के खिलाफ हिंसा या भड़काऊ बयान नहीं दिया, जबकि राज्य सरकार पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं. ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी लोगों का भरोसा संविधान में मजबूत करना चाहती है.

AIUDF के समर्थन में उतरे ओवैसी

इस दौरान ओवैसी, अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (AIUDF) के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने पार्टी प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को लेकर बीजेपी के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मुद्दा किसी व्यक्ति के मुख्यमंत्री बनने का नहीं, बल्कि गरीब और वंचित लोगों को उनका अधिकार दिलाने का है.

उजाड़ अभियान पर उठाए सवाल

ओवैसी ने राज्य सरकार के कथित ‘इविक्शन ड्राइव’ (उजाड़ अभियान) पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक के खिलाफ कार्रवाई करते समय कानून और प्रक्रिया का पालन जरूरी है. औवेसी ने कहा कि “आप जज, ज्यूरी और जल्लाद एक साथ नहीं बन सकते. संविधान का पालन होना चाहिए”. साथ ही ओवैसी ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों के घर तोड़कर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रही है.


ये भी पढ़ें: दीदी के ‘गढ़’ में आज दहाड़ेंगे अमित शाह! सुवेंदु अधिकारी के नामांकन से BJP देगी बंगाल को सबसे बड़ा संदेश


चुनावी तैयारी और भरोसा

AIUDF ने इस चुनाव में 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. ओवैसी ने भरोसा जताया कि अगर जनता का समर्थन मिला तो पार्टी बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है. उन्होंने असम के कई जिलों, बरपेटा, दरांग, मोरीगांव, नगांव और होजाई में रैलियां कीं और 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर असम में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read