मनोरंजन

भारत से पहले विदेश में Ramayana का टीजर क्यों? रणबीर कपूर के फैंस ने फिल्म मेकर्स को लिया आड़े हाथ!

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का टीजर (ramayana teaser) हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज होने जा रहा है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा-बजट फिल्म का इंतजार पूरा देश कर रहा है, लेकिन हाल ही में मेकर्स द्वारा लिए गए एक फैसले ने भारतीय फैंस के उत्साह को गुस्से में बदल दिया है.

दरअसल, मेकर्स ने फिल्म का टीजर भारत में रिलीज करने से एक दिन पहले ही अमेरिका के लॉस एंजिल्स में कर दिया. फिल्म मेकर्स के इस कदम के चलते रणबीर के फैंस और भारतीय काफी नाराज हैं. लोग सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि ‘रामायण’ के टीजर को भारत से पहले अमेरिका में क्यों रिलीज किया गया? यही नहीं कई लोगों ने उनकी भावनाएं आहत होने की भी बात कही.

भारतीय फैंस की अनदेखी पर उठे सवाल

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म  ‘रामायण’ के टीजर (Ramayana Teaser) को लेकर वह विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, लॉस एंजिल्स में हुए एक खास इवेंट के दौरान फिल्म की पहली झलक दिखाई गई, जहां रणबीर खुद मौजूद थे.

जैसे ही यह खबर भारत पहुंची, फैंस भड़क उठे. सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि जो कहानी भारत की मिट्टी और आस्था से जुड़ी है, उसका दीदार सबसे पहले विदेशी धरती पर क्यों कराया गया? क्या मेकर्स के लिए भारतीय दर्शकों की भावनाओं से बड़ा विदेशी बाजार (NRI Market) हो गया है?

सोशल मीडिया पर फैंस ने क्या आरोप लगाए?

ट्विटर (अब X) पर ‘रामायण’ के मेकर्स के खिलाफ शिकायतों की बाढ़ आ गई है. एक नाराज यूजर ने लिखा कि भारत में रिलीज करने में क्या दिक्कत थी? यह एक भारतीय फिल्म है, तो इसे पहले विदेशी लोगों को क्यों दिखाया गया?”

 

वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे ‘अपमानजनक’ करार देते हुए कहा कि निर्माता सिर्फ पैसा कमाने के चक्कर में हमारी संस्कृति का व्यवसायीकरण कर रहे हैं. लोगों का तर्क है कि जिस फिल्म का आधार भगवान राम की गाथा है, उसका श्रीगणेश भारत के किसी पवित्र शहर जैसे वाराणसी या अयोध्या से होना चाहिए था, न कि लॉस एंजिल्स से.

 

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ देखकर विक्की कौशल ने रणवीर सिंह को बताया अपनी ‘प्रेरणा’, लेकिन इन सुपरस्टार्स का नहीं लिया नाम

हनुमान जयंती पर रणबीर का ‘राम’ लुक होगा रिवील

विवादों के बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी यह भी है कि हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर रणबीर कपूर का ‘भगवान राम’ के रूप में पहला आधिकारिक लुक जारी किया जाएगा. हालांकि, टीजर को लेकर हुई इस चूक ने फैंस के उत्साह को थोड़ा ठंडा कर दिया है.

बताते चलें फिल्म में रणबीर के साथ साई पल्लवी ‘माता सीता’ के किरदार में नजर आएंगी जबकि केजीएफ स्टार यश ‘रावण’ की भूमिका में तहलका मचाने को तैयार हैं. सनी देओल ‘हनुमान’ और रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ के रूप में फिल्म की स्टार कास्ट को और भी दमदार बना रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

12 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

53 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago