देश

“बलिदान को कभी नहीं भूलेगी पार्टी” बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी ने शहीदों को किया नमन

Narendra Modi Bengal Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उन BJP कार्यकर्ताओं को याद किया, जिन्होंने पार्टी और उसकी विचारधारा के लिए अपनी जान गंवाई. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले BJP की ओर से राजनीतिक हिंसा में मारे गए कार्यकर्ताओं की याद में एक विशेष स्मारक बनाया गया था.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि बंगाल में BJP की पहली सरकार बनने की खुशी के बीच पार्टी उन कार्यकर्ताओं के बलिदान को कभी नहीं भूल सकती, जिन्होंने संघर्ष के दौर में पार्टी का झंडा बुलंद रखा. उन्होंने कहा कि इन कार्यकर्ताओं का साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा.

बीजेपी ने दर्ज की है बड़ी जीत

इसी बीच Suvendu Adhikari आज पश्चिम बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. कभी तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा रहे शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में BJP को बड़ी जीत दिलाई. पार्टी ने 293 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य की सत्ता पर कब्जा जमाया.

राजनीतिक हिंसा में कई बीजेपी कार्यकर्ताओं की हो चुकी है हत्या

हालांकि चुनाव अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहे, लेकिन नतीजों के बाद कई इलाकों से हिंसा की घटनाएं सामने आईं. हाल ही में शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने चिंता जताई और कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए.

हालांकि इस बार चुनाव अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहे, लेकिन नतीजों के बाद राज्य के कई हिस्सों से हिंसा की घटनाएं सामने आईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद से अब तक तीन BJP कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है.

चंद्रनाथ रथ की हुई हत्या

सबसे ताजा मामला शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ का है, जिनकी गुरुवार रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामले की जांच जारी है. शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि चंद्रनाथ रथ की हत्या इसलिए की गई क्योंकि “वह मेरे करीबी सहयोगी थे और मैंने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराया.”

ये भी पढ़ें- बायो अपडेटेड पर हार अनएक्सेप्टेड! ममता बनर्जी ने बदला सोशल मीडिया बायो, पर ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ लिखने से किया सख्त परहेज

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया. पीएम मोदी ने लिखा कि बंगाल में पहली BJP सरकार बनने के जश्न के बीच उन BJP कार्यकर्ताओं को याद किया गया जिन्होंने पार्टी और विचारधारा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए. प्रधानमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं का बलिदान पार्टी की यात्रा में हमेशा याद रखा जाएगा और उनका साहस सभी के लिए प्रेरणा बना रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

13 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

20 minutes ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

22 minutes ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

25 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

29 minutes ago

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

53 minutes ago