देश

‘भ्रष्टाचार, आतंकवाद और भगोड़ों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति’, CBI सम्मेलन में अमित शाह का ऐलान

CBI Conference: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित ‘भगोड़ों के प्रत्यर्पण पर सम्मेलन: चुनौतियां और रणनीतियां’ को संबोधित किया. इस सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा किया गया. उन्होंने (Amit Shah) कहा कि हम करप्शन, संगठित अपराध और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाते हैं.

गृह मंत्री ने क्या कहा?

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा,

“भारत में अब भ्रष्टाचार, अपराध और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को और अधिक सख्ती से लागू किया जा रहा है. सिर्फ देश में बैठे अपराधियों पर ही नहीं बल्कि बाहर से देश में अपराध कराने वालों पर भी जीरो टॉलरेंस होना चाहिए. जो लोग देश के बाहर बैठकर भारत में अपराध, भ्रष्टाचार और आतंकवाद फैलाने की कोशिश करते हैं, उन्हें भी कानून के दायरे में लाने के लिए एक सुनिश्चित तंत्र बनाना हमारी जिम्मेदारी है.

भगोड़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

गृह मंत्री (Amit Shah) ने बताया,

“भारत सरकार ने भगोड़ों के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए ‘भारतपोल’ और तीन नए आपराधिक कानूनों में ट्रायल इन एब्सेंशिया (बिना आरोपी की मौजूदगी के मुकदमे की सुनवाई और फैसला किया जाना) जैसी व्यवस्था की है. इन प्रावधानों के माध्यम से कोई भी भगोड़ा चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हो उसे हम अदालत के सामने पेश करने में सक्षम होंगे.”

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि अपराध और अपराधी की चाल चाहे कितनी भी तेज क्यों न हो, न्याय की पहुंच उससे भी अधिक गतिमान होनी चाहिए.

भगोड़ों को न्याय के कटघरे में खड़ा करेगी सरकार

गृहमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है जब हर भगोड़े के खिलाफ रुथलेस अप्रोच अपनाने की जरूरत है, चाहे वह आर्थिक अपराधी हो, साइबर अपराधी, आतंकी या किसी संगठित अपराध नेटवर्क का हिस्सा. उन्होंने कहा कि ऐसे सभी अपराधियों को भारतीय न्याय व्यवस्था के समक्ष खड़ा करना ही सरकार का संकल्प है.

भगोड़ों को अब नहीं मिलेगा वैश्विक स्तर पर शरण

अमित शाह (Amit Shah) ने यह भी कहा कि भारत की एजेंसियां अब एकीकृत और तकनीक आधारित तंत्र के माध्यम से वैश्विक स्तर पर भगोड़ों का पता लगाने और उन्हें भारत लाने में सक्षम हो रही हैं.

ये भी पढ़ें-‘रणछोड़दास’ बने पाक सैनिक! पैंट भी ले जाना भूले; तालिबान सैनिकों का जश्न वायरल

अमित शाह का विजन

इसी कड़ी में अमित शाह (Amit Shah) ने आगे कहा,

“मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य एक मजबूत भारत है, जो सीमाओं की सुरक्षा, कानून के शासन और स्मार्ट डिप्लोमेसी के माध्यम से विश्व में अपनी भूमिका को और सशक्त बनाएगा. आज हम ग्लोबल ऑपरेशन्स, स्ट्रांग कोऑर्डिनेशन और स्मार्ट डिप्लोमेसी इन तीनों क्षेत्रों के संयोजन पर विशेष ध्यान दे रहे हैं.”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

2 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

20 minutes ago

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

32 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

46 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

56 minutes ago