Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बावजूद तनाव चरम पर है. इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पाकिस्तानी सेना की किरकिरी कर दी है. दावा किया जा रहा है कि तालिबान के जवाबी हमले के दौरान, पाकिस्तानी सैनिक सीमा चौकियों को छोड़कर भाग खड़े हुए. वे अपने हथियार तो पीछे छोड़ ही गए. इतना ही नहीं अपनी पैंट भी नहीं ले जा पाए. तालिबान के लड़ाकों ने इन उतरी हुई पैंटों को अपनी बंदूकों पर टांगकर चौराहे पर जीत का जश्न मनाया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति (Pakistan Afghanistan Conflict) है, जहां तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी सैनिकों की पैंट और हथियार जब्त कर जश्न मनाया है. दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सैनिक डूरंड रेखा के पास की चौंकियों को छोड़कर भाग खड़े हुए.
तालिबान के जवाबी हमले के दौरान पाकिस्तानी सैनिक डूरंड रेखा के पास चौकियां छोड़कर भाग गए. पाकिस्तान ने काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के कैंप्स पर हमला किया था, जब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत दौरे पर थे. पाकिस्तानी सेना ने काबुल और कंधार में हवाई हमला कर दिया था, जिसमें 15 अफगान नागरिक मारे गए और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए. तालिबान ने इसका करारा जवाब देते हुए स्पिन-बोल्डक में सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया. पिछले चार दिनों में पाक-तालिबान के बीच हुए संघर्ष में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: बिहार का रण: JDU ने जारी की दूसरी लिस्ट, 101 सीटों पर नाम किए क्लियर
डूरंड रेखा पर हुई यह घटना पाकिस्तानी सैनिकों ने कथित तौर पर अपनी चौकियां और पैंट छोड़कर भागना उचित समझा, पाकिस्तान के लिए न केवल सैन्य विफलता, बल्कि गंभीर अपमान का प्रतीक बन गई है. तालिबान लड़ाकों द्वारा हथियारों पर पैंट टांगकर जश्न मनाने का यह दृश्य, पाक सेना को एक कड़ा संदेश देने वाला है. यह तनाव तब बढ़ गया जब पाकिस्तान ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के कैंपों पर हवाई हमले किए थे, जिसके जवाब में तालिबान ने सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया. तालिबान अपनी जीत को हर तरह से भुनाने को तैयार है.
हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि वालों को आज कामकाज की व्यस्तता और थकान का…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…