देश

“आप आतंकियों का धर्म देखकर दुखी न हों”, अखिलेश यादव के बयान पर अमित शाह ने दिया करारा जवाब

Monsoon Session: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर करारा जवाब दिया है. अमित शाह मंगलवार को सदन में ‘ऑपरेशन महादेव’ पर जानकारी दे रहे थे, जिसमें सेना ने पहलगाम के तीन आतंकियों को मार गिराया. इस दौरान ऐसा मौका भी आया जब विपक्ष शोर मचाने लगा. केंद्रीय गृहमंत्री रुके नहीं बल्कि उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर ले ‘दुखी न होने’ की नसीहत दे डाली.

Amit Shah ने अखिलेश को दिया करारा जवाब

दरअसल, लोकसभा में अमित शाह के संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने बीच में टिप्पणी की थी. इस पर अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश को बैठने के लिए कहा. इसके बाद अमित शाह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि “आप आतंकवादियों का धर्म देखकर दुखी मत होइए.”

गृह मंत्री (Amit Shah) ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, “यह हमारे देश की सेना और सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस की बहुत बड़ी साझा कामयाबी है, जिस पर पूरे देश को नाज होना चाहिए.”

अमित शाह ने कांग्रेस नेता चिदंबरम की टिप्पणी पर भी लोकसभा में जवाब दिया. उन्होंने कहा, “सोमवार को वे (कांग्रेस) हमसे पूछ रहे थे कि आतंकवादी कहां से आए? मुझे बहुत दुख हुआ कि सोमवार को इस देश के पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम जी ने सवाल उठाया कि क्या सबूत है कि ये आतंकी पाकिस्तान से आए थे.” गृह मंत्री ने सवाल पूछा, “वे क्या कहना चाहते हैं? किसे बचाना चाहते हैं? पाकिस्तान को बचाकर आपको क्या मिलेगा?”

पी. चिदंबरम की टिप्पणी पर दिया जवाब

पी. चिदंबरम की टिप्पणी पर लोकसभा में अमित शाह ने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि हमारे पास प्रूफ है कि वे तीनों पाकिस्तानी थे. तीन में से दो के पाकिस्तानी वोटर नंबर हमारे पास उपलब्ध हैं. आतंकवादियों के पास राइफलें थीं, और उनके पास मिली चॉकलेट पाकिस्तान में बनी थी.”

अमित शाह ने विपक्ष को घेरते हुए कहा, “ये कहते हैं कि वो पाकिस्तानी नहीं थे. इसका मतलब है कि देश का एक पूर्व गृह मंत्री पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को क्लीनचिट दे रहा है!”

उन्होंने कहा कि 23 और 30 अप्रैल को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठकों में कांग्रेस द्वारा की गई भूल को सुधारने का काम हुआ. भारत ने 6 दशक पुरानी सिंधु जल संधि को रद्द किया. हमने अटारी लैंड ट्रांजिट पोस्ट को तुरंत बंद किया. हमने सार्क वीजा छूट योजना से खुद को अलग किया और सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश दिया.

यह भी पढ़ें- शशि थरूर के रास्ते पर निकले मनीष तिवारी! कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं

अमित शाह (Amit Shah) ने इस दौरान 10 आतंकवादियों के नाम बताए, जिनमें से 8 आतंकियों ने कांग्रेस सरकार के समय हमले किए थे. अमित शाह बोले, “पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन आतंकियों को मारा गया है. उनको चुन-चुनकर सेना ने समाप्त किया है.”

उन्होंने लोकसभा में जानकारी दी कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के डीजीएमओ ने पाकिस्तान के डीजीएमओ को बताया कि भारत ने आत्मरक्षा के अपने अधिकार के तहत उनकी जमीन पर आतंकी ढांचे पर हमला किया है. रात 1:26 बजे हमारा ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इसके तुरंत बाद हमारे डीजीएमओ ने वहां के डीजीएमओ को सीमा पार आतंकवादी ठिकानों के नष्ट होने की सूचना दी.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

11 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

14 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

33 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago