देश

‘अमित शाह को 20 साल हुए राजनीति में, जेपी के बारे में वो क्या जानते हैं’, CM नीतीश का पलटवार

पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम पर देश में जमकर सियासत चल रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिल रही है. मौका था डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि का नीतीश कुमार उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कंकड़बाग स्थित डॉ.राम मनोहर लोहिया पार्क पहुंचे थे. इस दौरान पत्रकारों ने नीतीश कुमार से पूछा कि क्या आप जय प्रकाश नरायण को भूल गए हैं ? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार जेपी के आदर्शों को अब भूल चूके हैं. नीतीश कुमार ने मीडिया के माध्यम से अमित शाह के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा जिन्हे राजनीति में आए अभी महज 20 साल ही हुआ है. उसे जय प्रकाश नारायण के बारे में क्या पता होगा ?  उन्होंने अमित शाह की तरफ इशारा करते हुए पत्रकारों को जवाब दिया कि जिनका आप नाम ले रहे हैं, उन्हें जय प्रकाश नायारण से कोई मतलब है ?

बीजेपी का जेपी से नहीं था कोई रिश्ता

अमित शाह पर आग बबूला नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान  उन्हें  चुनौती देते हुए पूछा कि जेपी के बारे में अमित शाह को क्या जानकारी है? कुछ आइडिया भी उनके बारे में ?  उन्होंनेे जय प्रकाश नारायण को जानने के लिए अमित शाह के सियासी करियर को छोटा बताते हुआ कहा कि वो राजनीति में कब से आए हैं, यह बात सबको अच्छी तरह मालूम है. बीजेपी से जेपी के रिश्ते पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि उनसे बीजेपी का कोई रिश्ता रहा है. लोकनायक जय प्रकाश से हमारा रिश्ता, हम लोगों का रिश्ता रहा है और यह बात सब कोई जानता है.

जेपी पर क्या कहा था शाह ने ?

दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव सारण जिले के सिताबदियारा पहुंचे थे. यहां उन्होंने एक जनसभा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया था. जेपी नारायण को याद करते हुए शाह ने कहा था कि जेपी के आदर्शों, विचारों, और मूल्यों से भटकने वाले लोगों को बिहार की जनता जल्द ही सत्ता से बाहर कर देगी. बीजेपी से गठबंधन तोड़कर आरजेडी से मिलकर सरकार बनाने के मुद्दे को केंद्र बनाते हुए अमित शाह ने नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि, जो लोग अपने पूरे जीवन काल में जेपी का नाम लेते रहे वो सत्ता के सुख के सिद्धांतविहीन हो गए हैं. जेपी ने मूल्यों, विचारों और सिद्धांतों की बात करते हुए संपूर्ण क्रांति की बात कही थी  पर उन्होंने जो किया बिल्कुल भी जयप्रकाश नारायण का दिखाया हुआ रास्ता नहीं था.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

33 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago