रेल हादसा टला, बाल-बाल बचे ट्रेन यात्री
बिहार के गया जिले में पहाड़पुर-गुरपा स्टेशन के बीच हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस मंगलवार की रात एक बुलेट गाड़ी टकरा गयी. ये हादसा अवैध तरीके से रेल ट्रैक पार करते वक्त सामने आया.इस घटना के बाद ट्रैक पर रेल परिचालन बाधित हो गये है,जिसे सामान्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
बिहार के गया कोडरमा रेल प्रखंड के पहाड़पुर- गुरपा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात बड़ा हादसा होने से बच गया. रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई और बाइक सवार डर कर अपनी बुलेट गाड़ी को ट्रैक पर ही छोड़कर भागा. बुलेट और राजधानी एक्सप्रेस की जोरदार टक्कर से यात्रियों में अफरातफरी का माहौल हो गया. घटना के बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया. 20 मिनट तक टक्कर के बाद ट्रेन वहीं रुकी रही. RPF की पूछताछ में बाइक सवार ने बताया कि मंगलवार की रात ट्रैक पार करते समय ट्रेन आ गई जिससे वो बाइक से उत्तर कर दूर भाग गया. जिसके बाद ट्रेन और बुलेट बाइक में जोर-दार टक्कर हो गयी. बाइक सवार ने बताया कि कई बार इस तरीके से ट्रैक पार कर चुका है. RPF ने बताया कि बाइक जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. रेलकर्मियों को सतर्क कर दिया गया है. हालात सामान्य होने के बाद ट्रेन का परिचालन फिर से किया जा सका.
कोडरमा रेलवे आरक्षी बल ने युवक की बाइक को जब्त कर लिया. हालांकि बाइक सवार पूर्ण रूप से सुरक्षित पाया गया है. RPF की पूछताछ में बाइक सवार ने बताया कि ट्रैक पार करते समय आचानक ट्रेन आ गई थी, जिससे वो बाइक से उत्तर कर दूर भाग गया था.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…