देवभूमि हिमाचल प्रदेश आज अपना पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा है. इस खास मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और हिमाचल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश साझा कर हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत को याद किया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.’
अमित शाह ने आगे लिखा कि प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव से समृद्ध हिमाचल प्रदेश निरंतर विकास और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो, ईश्वर से यह कामना करता हूं.
हिमाचल प्रदेश का पूर्ण राज्यत्व दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है. इसी दिन वर्ष 1971 में हिमाचल प्रदेश को देश का 18वां पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था. इससे पहले हिमाचल एक केंद्र शासित प्रदेश था. पूर्ण राज्य बनने के बाद प्रदेश ने प्रशासनिक, सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए.
हिमाचल प्रदेश को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता. बर्फ से ढके पहाड़, हरे-भरे जंगल, शांत नदियां और धार्मिक स्थल इस राज्य की पहचान हैं. शिमला, मनाली, धर्मशाला, कुल्लू और किन्नौर जैसे इलाके न सिर्फ पर्यटन के लिहाज से मशहूर हैं, बल्कि यहां की संस्कृति और जीवनशैली भी लोगों को आकर्षित करती है. प्रदेश में कई प्राचीन मंदिर और धार्मिक स्थल हैं, जो आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं.
पिछले कुछ दशकों में हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. पहाड़ी राज्य होने के बावजूद यहां की साक्षरता दर देश के बेहतर राज्यों में गिनी जाती है. सेब उत्पादन, बागवानी और पर्यटन यहां की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं.
हिमाचल की लोकसंस्कृति, पारंपरिक पहनावा, लोकनृत्य और मेलों की अपनी अलग पहचान है. कुल्लू दशहरा जैसे आयोजन न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध हैं. यही सांस्कृतिक गौरव हिमाचल को खास बनाता है.
ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat: बंगाल की साड़ी और ओडिशा का संगीत, मलेशिया में दिखा भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…
Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…
Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…
कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…