प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड में देश के एक ऐसे अनोखे गांव की कहानी सुनाई, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. मीडिया की चकाचौंध से दूर, गुजरात के बेचराजी का चंदनकी गांव (Chandanki Village) एकता और भाईचारे की एक ऐसी मिसाल पेश कर रहा है, जो शायद ही कहीं और देखने को मिले. पीएम मोदी ने बताया कि इस गांव के किसी भी घर में खाना नहीं बनता. जी हां, यहां हर घर में किचन तो है, लेकिन उसमें खाना नहीं पकता.
पीएम मोदी ने बताया कि चंदनकी गांव में एक ‘कम्युनिटी किचन’ (सामुदायिक रसोई) है, जहां पूरे गांव का खाना एक साथ बनता है. गांव का हर व्यक्ति, चाहे वो बच्चा हो या बुजुर्ग, इसी कॉमन किचन में बना खाना खाता है. लोग एक साथ पंगत में बैठकर भोजन करते हैं. यह परंपरा महज़ पेट भरने का जरिया नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकजुटता का एक अद्भुत उदाहरण है.
हैरानी की बात यह है कि यह व्यवस्था कोई एक-दो दिन की नहीं, बल्कि पिछले 15 सालों से लगातार चल रही है. पीएम मोदी ने कहा कि यह पहल बुजुर्गों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जिन्हें अब बुढ़ापे में खाना बनाने की चिंता नहीं करनी पड़ती. अगर कोई बीमार है या बुजुर्ग कम्युनिटी किचन तक आने में असमर्थ है, तो गांव वाले उनके लिए टिफिन सर्विस (होम डिलीवरी) का भी इंतजाम करते हैं.
ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस से पहले मन की बात: पीएम मोदी ने इन 10 बातों से जीता देश का दिल
पीएम मोदी ने कहा, “भारत के हर हिस्से में कुछ न कुछ अद्भुत है जो अक्सर मीडिया में नहीं दिखता. लेकिन यही हमारी असली ताकत है.” चंदनकी गांव की यह पहल बताती है कि कैसे एक समाज एक बड़े परिवार की तरह रह सकता है, जहां लोग सिर्फ भोजन ही नहीं, बल्कि सुख-दुख और अपनापन भी बांटते हैं.
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…
Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…
Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…
FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…