देश

Amit Shah In Jaipur: गृह मंत्री ने किया ₹9,600 करोड़ के 1100 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण, कहा- ‘हम जो कहते हैं, वो करते हैं’

Amit Shah In Rajasthan: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में लगभग ₹9,600 करोड़ की लागत वाले 1100 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया. पिछले तीन महीने में यह शाह का राजस्थान का तीसरा दौरा है. उन्होंने जयपुर एग्जिबिशन एंड कंवेंशन सेंटर (जेईसीसी) में तीन नए आपराधिक कानूनों पर लगी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया और अवलोकन किया, जिसमें जयपुर सेंट्रल जेल के बैरकों और कानून व्यवस्था के पहलुओं को दर्शाया गया.

राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट

गृह मंत्री अमित शाह ने 13 अक्टूबर 2025 को जयपुर एग्जिबिशन एंड कंवेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित एक कार्यक्रम में चार लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी भी की. इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक पुराने बयान पर पलटवार किया. शाह ने कहा कि जब ‘राइजिंग राजस्थान समिट’ चल रहा था, तब उन्होंने गहलोत की यह टिप्पणी पढ़ी थी कि “35 लाख करोड़ के एमओयू तो किए, जमीन पर कितने उतरेंगे?”

शाह ने गहलोत को जवाब देते हुए कहा, “मैं आज गहलोत को कहना चाहता हूं कि यह भाजपा की सरकार है. कांग्रेस की सरकार नहीं है. हम जो कहते हैं, वो करते हैं.” उन्होंने भजनलाल सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इतने कम समय में 35 लाख करोड़ में से 7 लाख करोड़ के एमओयू को जमीन पर उतारने का काम किया गया है, जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने विश्वास जताया कि भजनलाल सरकार देशभर में इन्वेस्टमेंट समिट में एमओयू को जमीन पर उतारने की औसत दर से कई गुना आगे आएगी.

नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी

विकास कार्यों के साथ ही, शाह ने जेईसीसी में तीन नए आपराधिक कानूनों पर लगी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया. इस प्रदर्शनी में केंद्रीय कारागृह जयपुर को भी दर्शाया गया. गृह मंत्री ने कहा कि 2027 के बाद 3 साल के अंदर लोगों को न्याय मिल जाएगा, जिससे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर ज़ोर दिया गया.

पीएम सूर्य घर योजना की शुरुआत

इस कार्यक्रम (Amit Shah in Jaipur) के दौरान पीएम सूर्य घर योजना के तहत 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना (Development Projects in Rajasthan) के रजिस्ट्रेशन की भी शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य आम जनता को राहत पहुंचाना है.

तीन महीने में शाह का तीसरा दौरा

यह दौरा पिछले तीन महीनों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का राजस्थान में तीसरा दौरा है, जो राज्य में भाजपा सरकार के लिए उनके बढ़ते फोकस को दर्शाता है. इससे पहले, वह 21 सितंबर को जोधपुर में और 17 जुलाई को जयपुर में एक सहकार सम्मेलन के उद्घाटन के लिए आए थे.

इसे भी पढ़ें– PM मोदी से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, भारत-अमेरिका रिश्तों को और मजबूत करने का भरोसा

Also Follow Bharat Express on Youtube

Bharat Express Desk

Recent Posts

IND vs NZ T20: ईशान OUT, तो वैभव की हुई एंट्री! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

IND vs NZ 2nd T20: ईशान किशन चोट के कारण दूसरे टी20 से बाहर हैं.…

17 minutes ago

दहला देने वाली वारदात: जिस बेटे को पाला, उसी पर शराबी पिता ने चला दी कुल्हाड़ी; रूह कंपा देने वाला कत्ल

UP News: बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र में एक शराबी पिता ने मामूली विवाद के…

21 minutes ago

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान… चंडीगढ़ शूटआउट का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, भाई ने रची थी खौफनाक साजिश

चंडीगढ़ में 17 वर्षीय नैतिक खंडेलवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने शूटर मनमीत…

45 minutes ago

यासीन मलिक की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग केस में चलेगा मुकदमा; राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा आदेश

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन…

56 minutes ago

मुंबई इंडियंस को मिला नया बॉस! नीता अंबानी ने इस धुरंधर पर जताया भरोसा, बना दिया हेड कोच

MI head coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने नया हेड कोच नियुक्त किया…

60 minutes ago

पुणे जैसा खौफनाक कांड! कल्याण में मर्सिडीज ने रौंदा युवक, कार पर ‘विधानसभा’ स्टीकर देख पुलिस हैरान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में पुणे के पोर्शे हादसे जैसी दर्दनाक घटना दोहराई गई…

1 hour ago