Bihar News: चुनाव को लेकर एनडीए के बीच सीट बंटवारा हो चुका है. सीट बंटवारे के बाद एनडीए के घटक दलों को मन मुताबिक सीटें न मिलने पर वे अपनी प्रतिक्रिया भी खुलकर दे रहे हैं. हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने खुलकर कहा कि उन्होंने 15 सीटों की मांग की थी. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वे छह सीट से भी संतुष्ट हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं.
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा,
“लोकसभा चुनाव में भी हमारी पार्टी को दो लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट देने की बात कही गई थी लेकिन मिली एक थी. आज भी हम एनडीए के साथ हैं. हमें पंजीकृत पार्टी के रूप में मान्यता के लिए कम से कम आठ सीटों की मांग की थी. इसलिए, हमने कम से कम 15 सीटें मांगी थी लेकिन सिर्फ छह सीटें मिली हैं. हम छह सीट से भी संतुष्ट हैं. हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं.”
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमें काफी इज्जत दी है. वे हर तरह से गयाजी के विकास के लिए काम कर रहे हैं. गयाजी, बिहार और देश के विकास के लिए हम कोई भी कुर्बानी सहने को तैयार हैं.
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा,
“हम लोग भुइयां और मुसहर जाति के हैं. अभाव में जीने वाले लोग हैं और संतुष्ट रहते हैं. जो मिलता है, उसी में संतुष्ट हैं. हमारी पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है और जो भी निर्णय हुआ है, उससे संतुष्ट है.”
ये भी पढ़े-एनडीए से सीट न मिलने पर ओम प्रकाश राजभर ने जताई नाराजगी, कर दिया बड़ा ऐलान
विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा की. इस बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेगी जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीट मिली हैं. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…