Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM मोदी से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, भारत-अमेरिका रिश्तों को और मजबूत करने का भरोसा

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की और भारत-अमेरिका के रिश्तों को नई ऊंचाई देने का भरोसा जताया.

PM Modi & Sergio Gor

India US Relations: अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात को भारत-अमेरिका के रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है. गोर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी को अपना “बहुत अच्छा दोस्त” मानते हैं और दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती को और आगे बढ़ाना चाहते हैं.

पीएम मोदी का एक्स पोस्ट?

गोर ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी के साथ रक्षा, व्यापार, तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ अपने रिश्तों को बहुत अहमियत देता है. पीएम मोदी ने भी इस मुलाकात पर खुशी जताई और सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उन्हें सर्जियो गोर से मिलकर खुशी हुई और उनके कार्यकाल में भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी.

विदेश मंत्री से भी मिले

इससे पहले गोर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिश्री से भी मुलाकात की. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने भारत-अमेरिका के वैश्विक महत्व और सहयोग पर चर्चा की. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव देखा जा रहा है. अमेरिका ने हाल ही में भारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिसमें रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है. भारत ने इस कदम को अनुचित और अव्यवहारिक बताया है.

गोर ने आभार जताया

सर्जियो गोर ने राष्ट्रपति ट्रंप का भी आभार जताया और कहा कि उन्हें भारत में अमेरिका का अगला राजदूत और दक्षिण व मध्य एशियाई मामलों का विशेष दूत नियुक्त करना गर्व की बात है. उन्होंने भरोसा जताया कि भारत-अमेरिका के रिश्ते उनके कार्यकाल में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे.

इसे भी पढ़ें-ट्रंप के टैरिफ पर चीन आगबबूला! बीजिंग ने वाशिंगटन पर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया

व्यापार समझौते की उम्मीदें

हालांकि व्यापारिक तनाव बना हुआ है लेकिन पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की हालिया फोन बातचीत के बाद व्यापार समझौते की उम्मीदें फिर से जागी हैं. दोनों देशों ने बातचीत फिर से शुरू कर दी है. गोर इस समय डिप्टी सेक्रेटरी माइकल जे रिगास के साथ 6 दिन की भारत यात्रा पर हैं. इस दौरे को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital