Amit Shah Jammu Kashmir Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज यानी 5 फरवरी की शाम को जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय (5 से 7 फरवरी) दौरे पर पहुंच रहे हैं. अनुच्छेद 370 के बाद बदलते हालात और हालिया सुरक्षा चुनौतियों के बीच यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. शाह का यह दौरा मुख्य रूप से सीमा सुरक्षा (Border Security), आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ और विकास परियोजनाओं पर केंद्रित होगा.
शाह अमित शाह आज शाम जम्मू पहुंचेंगे और सीधे लोक भवन जाएंगे. यहां वे राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मैराथन बैठकें करेंगे. माना जा रहा है कि इसमें केंद्र शासित प्रदेश में आगामी रणनीतियों और विकास कार्यों के साथ-साथ सियासी माहौल पर चर्चा होगी.
6 फरवरी का दिन सुरक्षा के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण है. सुबह शाह कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) का दौरा करेंगे. यहां वे BSF द्वारा घुसपैठ रोकने के लिए लगाए गए आधुनिक निगरानी उपकरणों (Anti-infiltration tech) का निरीक्षण करेंगे.
ये भी पढ़ें: ‘एक बुरा दिन’: पिता गिरे, WP में बेटा बेरोजगार; थरूर के साथ बेजोस ने अच्छा नहीं किया
दोपहर में लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक होगी. इसमें एलजी मनोज सिन्हा (Manoj Sinha), गृह मंत्रालय के टॉप अधिकारी, अर्धसैनिक बलों के प्रमुख और खुफिया एजेंसियों (IB/RAW) के अफसर शामिल होंगे. फोकस कठुआ, डोडा, किश्तवाड़ और उधमपुर के ऊपरी इलाकों में छिपे विदेशी आतंकियों का सफाया करना है.
7 फरवरी की सुबह गृह मंत्री श्रीनगर जाएंगे, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे उसी दिन छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे. यह एक महीने से भी कम समय में अमित शाह की जम्मू-कश्मीर पर दूसरी बड़ी सुरक्षा समीक्षा है. इससे पहले 8 जनवरी को नई दिल्ली में मीटिंग हुई थी. खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक, पीर पंजाल के दक्षिण (जम्मू संभाग) में विदेशी आतंकियों की मौजूदगी सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बनी हुई है, जिस पर शाह सख्त निर्देश दे सकते हैं.
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…
Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…
पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…
ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…