देश

अमित शाह का कोल्हापुर दौरा: महालक्ष्मी मंदिर को सौगात, उद्धव गुट में खौफ; चीनी उद्योग पर होगा मंथन

महाराष्ट्र की राजनीति और सहकारिता सेक्टर (Cooperative Sector) में एक बार फिर बड़ी हलचल मचने वाली है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय अहम दौरे पर कोल्हापुर पहुंच रहे हैं. उनका यह दौरा सिर्फ धार्मिक या सियासी नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र के सबसे बड़े वोटबैंक यानी ‘गन्ना किसानों और चीनी मिलों’ की तकदीर बदलने वाला माना जा रहा है. सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार की मौजूदगी में अमित शाह कोल्हापुर से कई बड़े ‘मास्टरस्ट्रोक’ खेलने की तैयारी में हैं.

महालक्ष्मी मंदिर का होगा कायाकल्प

अमित शाह शनिवार सुबह सबसे पहले कोल्हापुर के प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर पहुंचेंगे. श्री महालक्ष्मी मंदिर विकास योजना के तहत गृह मंत्री यहां नए ‘प्रदक्षिणा मार्ग’ (Pradakshina Marg) और परिवार देवता मंदिर के संरक्षण कार्य की आधारशिला रखेंगे. जिला कलेक्टर विजय राठौड़ के मुताबिक, इस नए प्रदक्षिणा मार्ग से लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और दर्शन की सुविधा विश्वस्तरीय हो जाएगी. पूरे शहर की सड़कों को चमका दिया गया है और वीआईपी मूवमेंट के लिए भारी ट्रैफिक डायवर्जन लागू है.

AI से खेती और नई कीमतें

महालक्ष्मी का आशीर्वाद लेने के बाद शाह का सीधा फोकस महाराष्ट्र के ‘शुगर उद्योग’ (Sugar Industry) पर होगा. इस दौरे पर शाह मंत्री हसन मुश्रीफ और जिला बैंक के अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग करेंगे. चीनी मिलें इन दिनों छोटे होते ‘क्रशिंग सीजन’ (गन्ना पेराई सत्र) से परेशान हैं. इंडस्ट्री को उम्मीद है कि शाह कोई बड़ा ‘राहत पैकेज’ घोषित करेंगे. उद्योगपति गन्ने की पैदावार बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल और चीनी के बेहतर दाम (Pricing) तय करने को लेकर केंद्र से बड़ी मदद की आस लगाए बैठे हैं.

10 साल से NABARD में फंसे 112 करोड़ का क्या है राज?

इस दौरे का सबसे बड़ा सस्पेंस 112 करोड़ रुपये का वह फंड है, जो पिछले एक दशक से अधिक समय से ‘नाबार्ड’ (NABARD) के पास फंसा हुआ है. यह पैसा कोल्हापुर जिला बैंक का है. सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले में नाबार्ड और बैंक को आपस में बैठकर सुलह करने की सलाह दे चुका है. अब सहकारिता मंत्री अमित शाह के कोल्हापुर आने से उम्मीद बंध गई है कि वह 10 साल पुराने इस विवाद को एक झटके में खत्म कर देंगे.

ये भी पढ़ें: युवाओं की बल्ले-बल्ले: नौकरी मिलते ही खाते में आएंगे 15,000 रुपये, पीएम मोदी बांटेंगे 2400 करोड़ का मेगा तोहफा

सियासी गर्जना और उद्धव गुट में खौफ

मीटिंग्स और विकास कार्यों के बाद अमित शाह कोल्हापुर के ‘पुलिस परेड ग्राउंड’ और फिर ‘इचलकरंजी’ में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे. 2024 के विधानसभा चुनावों में बंपर जीत दिलाने वाले वोटर्स को धन्यवाद देने के लिए बीजेपी ने यह रैलियां रखी हैं. यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब शिवसेना (UBT) एक और बड़ी टूट की कगार पर खड़ी है. साफ है, अमित शाह के इस कोल्हापुर दौरे से न सिर्फ किसानों का भला होगा, बल्कि विरोधियों के खेमे में भी तगड़ा ‘भूकंप’ आना तय है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

22 minutes ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

40 minutes ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

1 hour ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

2 hours ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

2 hours ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

2 hours ago