देश की सरहदों और आंतरिक सुरक्षा को और ज्यादा अभेद्य बनाने के लिए आज एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी मंगलवार को ‘लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम’ (LPMS) लॉन्च करने जा रहे हैं. ये एक ऐसा अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो भारत के थल बंदरगाहों (Land Ports) के कामकाज को पूरी तरह बदल देगा. इसके शुरू होने से हमारे लैंड पोर्ट्स भी अब बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और समुद्री बंदरगाहों की तरह हाईटेक और सुरक्षित हो जाएंगे.
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ये कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्मार्ट बॉर्डर मैनेजमेंट’ के सपने को सच करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. इस नए सिस्टम के जरिए मालगाड़ियों, ट्रकों और यात्रियों की आवाजाही से जुड़ी हर जानकारी का रियल-टाइम (तुरंत) और सुरक्षित आदान-प्रदान हो सकेगा.
इस प्लेटफॉर्म पर एंड-टू-एंड डिजिटल वर्कफ्लो की सुविधा मिलेगी. यानी अब व्यापारियों और मुसाफिरों को स्लॉट बुकिंग, ऑनलाइन पेमेंट, कार्गो ट्रैकिंग और सिंगल-विंडो क्लीयरेंस जैसी तमाम सुविधाएं एक ही जगह मिल जाएंगी. इससे न सिर्फ कागजी झंझट खत्म होगा, बल्कि सीमा पार होने वाली देरी में भी भारी कमी आएगी. इसे भारतीय कस्टम के ‘आइसगेट’ और मोटर व्हीकल इकोसिस्टम जैसे बड़े राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स से भी जोड़ा गया है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी.
इस खास मौके पर अमित शाह मेघालय के डाकी (Dawki) और त्रिपुरा के श्रीमंतपुर लैंड पोर्ट्स पर तैनात सुरक्षा बलों और अधिकारियों के लिए बनाई गई नई आवासीय सुविधाओं का भी डिजिटल उद्घाटन करेंगे. इससे दुर्गम बॉर्डर इलाकों में दिन-रात पहरा देने वाले हमारे जवानों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी.
आपको बता दें कि गृह मंत्रालय के तहत आने वाली संस्था ‘लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (LPAI) इस समय देश की सीमाओं पर अटारी, पेट्रापोल, रक्सौल और मोरेह समेत कुल 15 लैंड पोर्ट्स का संचालन कर रही है. नया एलपीएमएस सिस्टम साल 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने और पड़ोसी देशों के साथ व्यापार व कनेक्टिविटी को मजबूत करने में गेमचेंजर साबित होगा.
ये भी पढ़ें: बस दो दिन और…दिल्ली-NCR को तपती धूप से मिल जाएगी राहत? जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल
-भारत एक्सप्रेस
Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…
समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…
KGMU Nursing Students Protest: KGMU में दिव्यांशी यादव की मौत के बाद नर्सिंग छात्रों का…
Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…