देश

गृहमंत्री अमित शाह से झारखंड भाजपा के नेताओं की मुलाकात, राज्य के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली में बुधवार को झारखंड भाजपा के कई बड़े नेता एक साथ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने राज्य से जुड़े मौजूदा राजनीतिक हालात और पार्टी संगठन से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की. बैठक को झारखंड की राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आने वाले दिनों में खनिज और खनन से जुड़े मुद्दे पर राज्य में सियासी माहौल और गर्म हो सकता है.

बैठक में झारखंड भाजपा के लगभग सभी प्रमुख चेहरों की मौजूदगी ने भी राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है. प्रतिनिधिमंडल में आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास और चंपाई सोरेन भी शामिल रहे. इनके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय और दीपक प्रकाश तथा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी बैठक में हिस्सा लिया.

राज्य की राजनीति और पार्टी की रणनीति पर चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह के साथ हुई बातचीत में झारखंड की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके साथ ही आने वाले समय में भाजपा की राजनीतिक और संगठनात्मक दिशा को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. गृह मंत्री ने प्रदेश के नेताओं को जरूरी दिशा-निर्देश और सुझाव दिए.

हालांकि, भाजपा की ओर से बैठक में किन-किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. इसके बावजूद नेताओं की बड़ी मौजूदगी और बैठक के समय को देखते हुए इसे सामान्य संगठनात्मक बैठक से अलग नजरिए से देखा जा रहा है.

दरअसल, केंद्र सरकार के खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 यानी एमएमडीआर विधेयक को लेकर झारखंड में राजनीतिक खींचतान बढ़ने के आसार हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समेत विपक्षी दल इस विधेयक के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में जुटे हैं.

झामुमो ने 20 अगस्त को पार्टी की एक अहम बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि इस बैठक में विधेयक के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जा सकती है. पार्टी इस मुद्दे को झारखंड के खनिज संसाधनों और राज्य के अधिकारों से जोड़कर उठा रही है.

भाजपा के सामने भी चुनौती

झारखंड खनिज संपदा के मामले में देश के महत्वपूर्ण राज्यों में शामिल है. ऐसे में खनन और खनिज से जुड़े किसी भी बड़े फैसले का असर सीधे राज्य की राजनीति पर पड़ सकता है. झामुमो जहां इसे राज्य के अधिकारों और संसाधनों का मुद्दा बनाकर जनता के बीच ले जाने की तैयारी कर रहा है, वहीं भाजपा के लिए केंद्र सरकार के फैसले का पक्ष मजबूती से रखना अहम होगा.

ये भी पढ़ें: ‘घर का किराया देने के नहीं थे पैसे…’ बीजेपी छोड़ने पर शहजाद पूनावाला का छलका दर्द

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

47 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago