Bharat Express DD Free Dish

jharkhand bjp

झारखंड भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात में झारखंड से जुड़े कई समसामयिक राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई.

झारखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बसंत पंचमी के दिन पदभार संभाला लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पदभार सौंपा, जबकि दीपक प्रकाश ने राज्य में कानून-व्यवस्था और चैंबर ऑफ कॉमर्स पर कड़ा तंज किया है.

झारखंड की राजनीति में सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स 2 का मामला लगातार गरमा रहा है। बीजेपी का कहना है कि सूर्या हांसदा की हत्या कर इसे एनकाउंटर का नाम दिया गया है और उन्होंने CBI जांच की मांग की है। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए सवाल उठाया है कि आखिर 24 मामलों वाले अपराधी के साथ पार्टी क्यों खड़ी है। 11 सितंबर को बीजेपी ने राज्यभर के प्रखंडों में धरना देने का ऐलान किया है। यह विवाद अब झारखंड की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन चुका है...

झारखंड की ट्रेजरी से निकाले गए 2,812 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. ट्रेजरी से 2,812 करोड़ गायब होने को लेकर भाजपा नेता और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है.

कांग्रेस की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने सोमवार को झारखंड भाजपा के खिलाफ उसके सोशल मीडिया हैंडल से साझा की गई “झूठी और भ्रामक” पोस्ट के लिए प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

झारखंड में पांच साल के अंतराल पर हो रहे विधानसभा चुनाव में कई प्रत्याशियों ने गजब का कमाल कर दिखाया है. 2019 से 2024 के बीच कैलेंडर के भले पांच साल गुजर गए, लेकिन इस दौरान कुछ उम्मीदवारों की उम्र मात्र तीन साल बढ़ी है.

भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि झारखंड के CM Hemant Soren कमाल के जादूगर हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पांच साल को वह सात साल भी कर देते हैं और पांच साल को वह दो महीना भी कर देते हैं.

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में टिकट से वंचित कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया है. इनमें तीन पूर्व विधायक भी शामिल हैं. 

ये घटना ऐसे समय सामने आई है, जब पूर्व मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री चंपई सोरेन ने झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है.

बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता अमर बावरी ने बताया कि राज्य के राजनीतिक संकट पर बीजेपी ने राज्यपाल को पत्र लिखा है और संवैधानिक प्रावधानों की दुहाई दी है.