देश

साइबर अपराधियों की खैर नहीं… सुरक्षित होंगी बेटियां! गृह मंत्री अमित शाह ने बनाया मास्टर प्लान, राज्यों को मिली सख्त कार्रवाई की हिदायत

भारत सरकार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के मार्गदर्शन में देश में महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक डिजिटल माहौल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी दिशा में शुक्रवार (13 मार्च) को महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते ऑनलाइन अपराधों पर एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संवाद आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने किया. यह कार्यक्रम गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) द्वारा आयोजित किया गया था.

मामले की होगी तुंरत जांच

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह सचिव गोविंद मोहन ने कहा कि तेजी से बढ़ते डिजिटल इस्तेमाल के साथ ऑनलाइन अपराधों की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं. ऐसे में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी संस्थागत क्षमताओं को मजबूत करना होगा. उन्होंने सुझाव दिया कि राज्यों को महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले ऑनलाइन अपराधों से निपटने के लिए विशेष और मजबूत इकाइयां बनानी चाहिए, ताकि मामलों की समय पर जांच हो सके, पीड़ितों को तुरंत मदद मिल सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके.

उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से अपील की कि वे ऐसे मामलों को प्राथमिकता दें और तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें. साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े प्लेटफॉर्म और कंपनियों से भी आईटी कानून और संबंधित नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया.

ऑनलाइन अपराधों के लिए मजबूत रणनीति

इस राष्ट्रीय संवाद का उद्देश्य विभिन्न संस्थाओं के बीच सहयोग बढ़ाना, अनुभव और जानकारी साझा करना तथा महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाने वाले ऑनलाइन अपराधों से निपटने के लिए एक मजबूत राष्ट्रीय रणनीति तैयार करना है.

इस मौके पर महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन अपराधों से निपटने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों के लिए “मास्टर ट्रेनर्स इंडक्शन प्रोग्राम” भी शुरू किया गया. इसके तहत प्रशिक्षित अधिकारी आगे अपने-अपने राज्यों और जिलों में पुलिस और अन्य अधिकारियों को ट्रेनिंग देंगे, जिससे ऐसे अपराधों के खिलाफ देश की तैयारी और मजबूत हो सके.


ये भी पढ़ें: असम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात! कोकराझार के लिए ₹4,570 करोड़ की परियोजनाएं, 3 नई ट्रेनों से बदलेगी राज्य की तस्वीर


इस कार्यक्रम में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधि, सोशल मीडिया कंपनियां, इंटरनेट सेवा प्रदाता, शिक्षाविद्, कानून विशेषज्ञ, नागरिक समाज संगठनों के सदस्य और छात्र भी शामिल हुए.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

35 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 hour ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

2 hours ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago