देश

“सिर्फ बैंक के कैशियर ने ही देखे होंगे इतने सारे नोट”, कांग्रेस के ‘धन्ना सेठ’ धीरज साहू की काली कमाई पर बोले अमित शाह

Dhiraj Prasad Sahu IT Raid:  झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से इनकम टैक्स ने अब तक 290 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश बरामद किया है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी अब भी जारी है. ये रेड एक दो दिन और भी चलने वाली है. कांग्रेस के ‘धनकुबेर’ धीरज साहू के घर पर पिछले तीन दिनों से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम पैसे गिन रही है. माननीय के पास इतना पैसा है कि उसे गिनने में कई मशीनें खराब हो गईं हैं. अब भी गिनने के लिए करीब 135 बैग बचे हैं. इसे लेकर बीजेपी जगह-जगह प्रदर्शन कर रही है.

किसी ने इतने नोट एक साथ अपने जीवन में नहीं देखे होंगे: अमित शाह

अब गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आज वैश्विक भ्रष्टाचार विरोधी दिन है. सौभाग्य से दो दिन पहले ही हमने ऐसी तस्वीरें देखी, जिसमें एक सांसद के घर से इतना कैश मिला. यह देखकर मैं अचंभित रह गया. मैं दावे से कह सकता हूं कि किसी ने इतने नोट एक साथ अपने जीवन में नहीं देखे होंगे, सिर्फ बैंकों के कैशियर ने ही इतने नोट देखे होंगे.”

यह भी पढ़ें: विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से PM Modi ने की बात, बोले- सारी महिलाओं की एक ही जाति, कुछ लोग कर रहे हैं बांटने का काम

“राहुल गांधी ने भारत जोड़ो नहीं चोरों को जोड़ो यात्रा की थी”

बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा, “राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दरअसल भारत के चोरों को जोड़ने की यात्रा थी. कांग्रेस करप्शन की दुकान है. झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद लगभग 300 करोड़ रुपए इसका जीता-जागता प्रमाण है. लूट-खसोट करना कांग्रेस के नस-नस में है.”

कौन हैं धीरज प्रसाद साहू?

राज्य सभा की वेबसाइट के अनुसार 23 नवंबर 1955 को रांची में जन्मे धीरज प्रसाद साहू के पिता का नाम राय साहब बलदेव साहू है और मां का नाम सुशीला देवी है. 2009 में राज्य सभा सांसद बने थे. जुलाई 2010 में वो एक बार फिर झारखंड से राज्य सभा के लिए चुने गए. तीसरी बार वो मई 2018 में राज्य सभा के लिए चुने गए.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

23 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

23 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

23 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

30 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

39 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

1 hour ago