Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से PM Modi ने की बात, बोले- सारी महिलाओं की एक ही जाति, कुछ लोग कर रहे हैं बांटने का काम

उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी को लेकर जो उत्साह गांव-गांव में दिख रहा है, हिन्दुस्तान के हर कोने में दिख रहा है…ये अपने आप में अद्भुत है.

पीएम मोदी

पीएम मोदी

PM Modi: पीएम मोदी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की. इस दौरान देशभर से हजारों लाभार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए. साथ ही देश भर से दो हजार से अधिक वीबीएसवाई वैन, हजारों कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) और सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) भी जुड़ेंगे. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘देश की सभी महिलाएं एक ही जाति की हैं. लेकिन कुछ लोग उन्हें बांटने की कोशिश कर रहे हैं.’

मोदी की गारंटी वाली गाड़ी को लेकर गांव-गांव में उत्साह : पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी को लेकर जो उत्साह गांव-गांव में दिख रहा है, हिन्दुस्तान के हर कोने में दिख रहा है…ये अपने आप में अद्भुत है. कुछ लाभार्थियों से मेरी बातचीत हुई है.देशभर के करोड़ों परिवारों को हमारी किसी न किसी योजना का लाभ मिला है.” पीएम मोदी ने कहा कि सारी महिलाओं की एक ही जाती है. कुछ लोग बांटने का काम कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि यदि विपक्षी दल राजनीतिक स्वार्थ की भावना के बजाय ‘सेवा सर्वोच्च’ की भावना रखते तो देश की एक बड़ी आबादी गरीबी, परेशानी और कष्टों में नहीं रहती.गरीबों को 4 करोड़ से अधिक घर मिले हैं जिसमें से 70 प्रतिशत घर महिलाओं के नाम पर हैं. आज मुद्रा ऋण के 10 लाभार्थियों में से 7 महिलाएं ही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital