काश्वी गौतम (सोर्स- इंस्टाग्राम)
WPL Auction 2024: भारतीय महिला टीम के ऑलराउंडर काश्वी गौतम के लिए शनिवार को दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया. तेज गेंदबाज ऑलराउंडर को महिला प्रीमियर लीग के दूसरे ऑक्शन में दो करोड़ रुपये में खरीदा गया. अब काश्वी गौतम सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने ऑक्शन में वृंदा दिनेश को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें ऑक्शन में एक कोरड़ 20 लाख रुपये में खरीदा गया था.
काश्वी गौतम का बेस प्राइज दस लाख रुपये था. गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच इस खिलाड़ी के लिए बोली लगनी शुरु हुई और देखते ही देखते काश्वी की कीमत दो करोड़ पहुंच गया. जिसके बाद यूपी वॉरियर्स पीछे हट गए और काश्वी गुजरात टिम का हिस्सा हो गईं.
काश्वी गौतम साल 2020 में उस समय चर्चा में आई थी, जब उन्होंने एक पारी में 10 विकेट झटककर सबको चौंका दिया था. अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचा दिया था. चंडीगढ़ की कप्तानी करते हुए काश्वी गौतम ने अरुणाचल प्रदेश की टीम के सभी दस खिलाड़ियों को अकेले चलता कर दिया था. इस मुकाबले में उन्होंने 49 रनों की शानदार पारी भी खेली थी.
काश्वी गौतम एमर्जिंग एशिया कप विजेता टीम का भी हिस्सा थीं. हाल ही में उन्होंने बीसीसीआई सीनियर महिला इंटर जोनल टी20 ट्रॉफी में भी हैट्रिक लेकर शानदार खेल दिखाई थीं. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 12 विकेट झटके थे. इसी के चलते काश्वी को इंडिया ए टीम में जगह मिली. पिछले सीजन में अनसोल्ड रहने वाली काश्वी ने अपने रफ्तार पर काम किया है.
ये भी पढ़ें- WPL Auction 2024 Live: महिला प्रीमियर लीग को लेकर नीलामी शुरू, डैनियल वायट और फीबी लिचफील्ड पर लगी बोली
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…
Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…
उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…