पुलवामा हमला
Pakistan: पाकिस्तान में बैठ-बैठे भारत में आतंकी हमले की साजिश रचने वाले आतंकियों के सिर पर इन दिनों काल मंडरा रहा है. बीते कुछ दिनों में कई कुख्यात आतंकी अज्ञात हमलावरों द्वारा मारे गए हैं. इस बीच खबर आई है कि जैश-ए-मोहम्मद के टॉप आतंकवादी मोहिउद्दीन औरंगजेब आलमगीर को हाफिजाबाद में’अज्ञात’ लोगों ने अगवा कर लिया है. आलमगीर ने 2019 में हुए पुलवामा हमले की साजिश रची थी. आलमगीर डेरा हाजी गुलाम में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने जा रहा था इसी दौरान उसे अज्ञात कार सवारों ने अगवा कर लिया.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाइक पर आए इन अज्ञात लोगों ने हथियार दिखाकर मोहिउद्दीन औरंगजेब आलमगीर और उसके रिश्तेदार को कार से उतारा और अपने साथ ले गए. अब तक इन अज्ञात लोगों का कोई पता नहीं चला है. उनकी बाइक एक सुनसान इलाके से बरामद हुई है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की पुलिस और सेना के लोग मोहिउद्दीन औरंगजेब आलमगीर और उसके रिश्तेदार की तलाश में जुटे हैं. अब तक पाकिस्तान पुलिस ने इस खबर की हालांकि पुष्टि नहीं की है. पाकिस्तान में पिछले करीब 1 साल से अज्ञात लोगों ने कहर बरपा रखा है. इन अज्ञात लोगों के हमले में भारत विरोधी तमाम आतंकी पाकिस्तान में ढेर हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें: BSP MP Danish Ali: बसपा ने अपने सांसद दानिश अली को कर दिया सस्पेंड, आखिर क्यों लिया ये फैसला
बता दें कि भारत ने पुलवामा हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मोहिउद्दीन औरंगजेब आलमगीर को नामित आतंकवादी घोषित किया. आलमगीर जेईएम की फंड कलेक्शन गतिविधियों को देखता है और उक्त फंड को कश्मीर में भेजता है. वह अफगान कैडरों की घुसपैठ को सुविधाजनक बनाने और जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों पर आतंकी हमलों के समन्वय में भी शामिल रहा है.
Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…
बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…
ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…
कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…
चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…