Amit Shah On Nanaji Deshmukh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी रविवार को ‘राष्ट्रऋषि’ और भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया. गृह मंत्री ने नानाजी को ‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय का प्रणेता’ बताते हुए कहा कि जब तक गाँव का उदय नहीं होगा, तब तक राष्ट्र का पूर्ण विकास असंभव है और यही सोच नानाजी के हर कार्य की नींव थी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा कि नानाजी देशमुख ने देश को दिखाया कि ग्रामीण विकास के बिना एक मजबूत भारत की कल्पना नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि गाँव-गाँव जाकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाना और अंत्योदय (समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास) के विचार को ज़मीन पर उतारना ही नानाजी की सबसे बड़ी ताकत थी.
अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से मिले राष्ट्रसेवा के संस्कारों को नानाजी ने अपने आचरण में पूरी तरह ढाला था. उन्होंने अपनी पूरी ऊर्जा, समय और विचार समाज सेवा में झोंक दिए. गृह मंत्री के अनुसार, समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान, ग्राम स्वराज और स्वदेशी स्वावलंबन के लिए नानाजी ने जो मॉडल तैयार किया, वह आज भी पूरे देश के लिए एक प्रेरणास्रोत बना हुआ है.
गृह मंत्री ने युवाओं से नानाजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया. शाह ने लिखा कि संगठन के प्रति नानाजी की अटूट निष्ठा, निस्वार्थ सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान आने वाली हर पीढ़ी और देश के युवाओं के लिए हमेशा एक अनुकरणीय मिसाल रहेगा. उन्होंने कहा कि देश नानाजी के बताए ग्राम-विकास के रास्ते पर चलकर ही महान भारत के लक्ष्य को हासिल करेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…
Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…
Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…
Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…
दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…