Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ग्राम विकास, आत्मनिर्भरता और अंत्योदय में उनके योगदान को याद किया.

Amit Shah On Nanaji Deshmukh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी रविवार को ‘राष्ट्रऋषि’ और भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया. गृह मंत्री ने नानाजी को ‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय का प्रणेता’ बताते हुए कहा कि जब तक गाँव का उदय नहीं होगा, तब तक राष्ट्र का पूर्ण विकास असंभव है और यही सोच नानाजी के हर कार्य की नींव थी.

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा कि नानाजी देशमुख ने देश को दिखाया कि ग्रामीण विकास के बिना एक मजबूत भारत की कल्पना नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि गाँव-गाँव जाकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाना और अंत्योदय (समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास) के विचार को ज़मीन पर उतारना ही नानाजी की सबसे बड़ी ताकत थी.

RSS के संस्कारों को जीवन में उतारा

अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से मिले राष्ट्रसेवा के संस्कारों को नानाजी ने अपने आचरण में पूरी तरह ढाला था. उन्होंने अपनी पूरी ऊर्जा, समय और विचार समाज सेवा में झोंक दिए. गृह मंत्री के अनुसार, समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान, ग्राम स्वराज और स्वदेशी स्वावलंबन के लिए नानाजी ने जो मॉडल तैयार किया, वह आज भी पूरे देश के लिए एक प्रेरणास्रोत बना हुआ है.

युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा रहेंगे नानाजी

गृह मंत्री ने युवाओं से नानाजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया. शाह ने लिखा कि संगठन के प्रति नानाजी की अटूट निष्ठा, निस्वार्थ सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान आने वाली हर पीढ़ी और देश के युवाओं के लिए हमेशा एक अनुकरणीय मिसाल रहेगा. उन्होंने कहा कि देश नानाजी के बताए ग्राम-विकास के रास्ते पर चलकर ही महान भारत के लक्ष्य को हासिल करेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital