खेल

IND vs WI 3rd T20: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

IND vs WI 3rd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का रोमांच अपने चरम पर है. सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को इंदौर के ऐतिहासिक होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर खड़ी है, ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर बढ़त बनाने के पूरे इरादे से मैदान पर उतरेंगी.

हालांकि, दूसरे टी20 में भारत को 249 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम इंडिया इस मैच में जोरदार वापसी करने के लिए बेताब है. आइए जानते हैं कि इस मैदान पर टीम का रिकॉर्ड कैसा रहा है.

इंदौर में क्या है टीम इंडिया का इतिहास?

बात अगर इंदौर के होल्कर स्टेडियम की करें, तो इस मैदान पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड अमूमन शानदार रहा है. भारतीय टीम ने इस ग्राउंड पर अब तक कुल 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इनमें से 3 मुकाबलों में टीम को शानदार जीत मिली है, जबकि सिर्फ एक मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है.

भारतीय टीम को इस मैदान पर एकमात्र हार साल 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली थी. उस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 227 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 178 रन पर ही ढेर हो गई थी.

हालांकि, इसके बाद टीम ने यहां शानदार वापसी की और अपने आखिरी मैच में साल 2024 में अफगानिस्तान को धूल चटाई थी. उस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे की धमाकेदार पारियों के दम पर भारत ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था.

दूसरे T20 में कैरेबियाई टीम ने दी थी मात

वर्तमान सीरीज की बात करें तो पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की थी. लेकिन दूसरे टी20 में मेहमान टीम ने पलटवार करते हुए भारत को 6 विकेट से हरा दिया. भारत ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 249 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसे वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप के नाबाद शतक और शेरफेन रदरफोर्ड की आतिशी पारी के दम पर 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया था.

यह वेस्टइंडीज का टी20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इंदौर के पा hitter-friendly विकेट पर संडे के मुकाबले में कौन बाजी मारता है.

यह भी पढ़ें: संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

31 minutes ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

50 minutes ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

1 hour ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

2 hours ago