देश

रोंगटे खड़े कर देने वाला पल.. ‘वंदे मातरम’ की गूंज से कांपा लाल किला, अमित शाह बोले- ‘यह नया और आत्मनिर्भर भारत है’

 Indian Politics: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए संबोधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अमित शाह ने पीएम के भाषण को समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का व्यापक रोडमैप करार दिया.

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन की सराहना की है. उन्होंने कहा कि ‘सप्तधारा’ की सात शक्तियों का मंत्र, 1 करोड़ युवाओं को AI स्किलिंग, न्यूक्लियर पावर और सेमीकंडक्टर से जुड़े लक्ष्य भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे. साथ ही, शाह ने लाल किले से पहली बार ‘वंदे मातरम्’ के गान को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला ऐतिहासिक क्षण बताया.

विकसित भारत के लिए ‘सप्तधारा’ का मंत्र (80th Independence Day)

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से परिपूर्ण था. पीएम मोदी ने ‘नशामुक्त भारत’, ‘सुरक्षित भारत’ और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ विकसित भारत का स्पष्ट रोडमैप पेश किया. बीते 12 वर्षों में सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स, एनर्जी और रेलवे-परिवहन में हुई प्रगति का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ‘सप्तधारा’ की सात शक्तियों का मंत्र दिया.

युवा शक्ति और बड़े राष्ट्रीय लक्ष्य (Viksit Bharat 2047)

गृह मंत्री ने बताया कि युवाओं के सामर्थ्य को नई दिशा देने के लिए एक साल में एक करोड़ से अधिक युवाओं को AI स्किलिंग देने, फ्री ऑनलाइन कोचिंग का नेटवर्क बनाने और 2036 ओलंपिक के लिए टैलेंट हंट अभियान जैसी बड़ी घोषणाएं की गईं. इसके अलावा, साल 2047 तक 100 गीगावाट न्यूक्लियर पावर क्षमता हासिल करने और 8 नई सेमीकंडक्टर यूनिट्स स्थापित करने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है. शाह के अनुसार, यह संबोधन हर क्षेत्र में भारत को अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा.

लाल किले पर ‘वंदे मातरम्’ का ऐतिहासिक पल (Vande Mataram Red Fort)

एक अन्य पोस्ट में अमित शाह ने लाल किले पर हुए भावुक और ऐतिहासिक पल का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन का प्रखर जयघोष रहा ‘वंदे मातरम्’, आजादी के 80 वर्ष बाद आज पहली बार लाल किले की प्राचीर से गाया गया. इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनना हर देशवासी के लिए गर्व का विषय है, जिसने सभी का रोम-रोम पुलकित कर दिया.

यह भी पढ़ें-प्रधानमंत्री मोदी ने बच्ची की जमीन पर गिरी टोपी उठाकर पहनाई, स्वतंत्रता दिवस पर पीएम के इस अंदाज ने जीता दिल

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago