केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बताया कि NCB और दिल्ली पुलिस की जॉइंट टीम ने दिल्ली में 262 करोड़ कीमत का 328 किलो मेथामफेटामाइन ज़ब्त किया है. साथ ही इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा,
हमारी सरकार बहुत तेज़ी से ड्रग कार्टेल को खत्म कर रही है. ड्रग्स की जांच के लिए टॉप-टू-बॉटम और बॉटम-टू-टॉप अप्रोच को ज़ोरदार तरीके से अपनाते हुए, नई दिल्ली में ₹262 करोड़ कीमत का 328 kg मेथामफेटामाइन ज़ब्त करके और दो लोगों को गिरफ्तार करके एक बड़ी कामयाबी मिली. यह ऑपरेशन PM मोदी जी के ड्रग-फ्री इंडिया के विज़न को पाने के लिए बिना रुकावट मल्टी-एजेंसी कोऑर्डिनेशन का एक शानदार उदाहरण था. NCB और दिल्ली पुलिस की जॉइंट टीम को बधाई.
वहीं पिछले एक सप्ताह में चार पूर्वोत्तर राज्यों से 100 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद की गई. साथ ही 12 गिरफ्तारियां भी हुई है. असम राइफल्स, BSF, डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरई), मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर के एक्साइज और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट और मिजोरम पुलिस ने मिलकर या अलग-अलग कई ऑपरेशन चलाए.
इन ऑपरेशन में मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर और असम से बहुत ज्यादा नशे की लत वाली मेथामफेटामाइन टैबलेट, हेरोइन, कोकीन, सूखा गांजा (मारिजुआना), विदेशी सिगरेट समेत कई ड्रग्स जब्त किए हैं. मिजोरम, त्रिपुरा, असम और म्यांमार के ड्रग पेडलर्स के बीच सांठगांठ से नारकोटिक्स का गैर-कानूनी कारोबार चल रहा है, जिसका मुख्य अड्डा म्यांमार का चिन राज्य है.
-भारत एक्सप्रेस
संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बीजेपी और कांग्रेस देशभर में विभिन्न कार्यक्रम…
Tamil Nadu Paternity Leave News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों…
SP Manifesto 2027: समाजवादी पार्टी ने अपने पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों के…
Raja Bhaiya Political Journey: राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह की पूरी राजनीतिक कहानी जानिए.…
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष…
Anant Singh Salary and Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही…