देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड

Amit Shah Madhya Pradesh Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज भोपाल आए. यहां उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की सरकार के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. यहां पेश है मध्‍य प्रदेश की भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड, जिसमें कई बड़े दावे किए गए हैं.

रिपोर्ट कार्ड में भाजपा सरकार के दावे-
भाजपा सरकार में गरीबों के कल्याण के लिए कार्य हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा था, जहां कमल का निशान, वहां गरीब का कल्याण है। मध्य प्रदेश हमेशा से इसी मंत्र का अनुसरण करने में अग्रणी राज्य रहा है।

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने स्वर्गीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मंत्र का अनुसरण करते हुए प्रदेश के हर वर्ग की सेवा करने का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार पिछले 20 सालों से कार्य कर रही है।

महात्मा गांधी कहा करते थे कि सरकार का पहला काम निर्धनों की सेवा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कहते थे कि गरीब ही भगवान है, उनकी सेवा भगवान की पूजा है। भाजपा सरकार इन्हीं महा पुरुषों के बता ये रास्ते पर चलते हुए गरीब कल्याण का कार्य कर रही है। देश में गरीबों के विकास के लिए नित नए कदम उठा रही है।

मध्य प्रदेश में गरीबी उन्मूलन के हर मोर्चे पर बेहतर कार्य कि या गया है। नीति आयोग की रिपो र्ट के अनुसार आज गरीबी उन्मूलन के इस प्रयास में मध्यप्रदेश को देशभर में पांचवा स्थान मिला है। यह संभव हो पाया है क्योंकि आज सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सबसे गरीब और हाशिए पर पड़े तबके के पास तक पहुंचा है।

भाजपा सरकार ने प्रदेश से गरीबी को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नीति आयोग के मल्टी डाइमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स-2023 की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में 15.94% यानी 1 करोड़ 36 लाख लोग गरीबी सीमा से बाहर हुए हैं, उनकी आय बढ़ी है। हमारी सरकार ने गरीबी को खत्म करने के लिए जो पहल शुरू की है उसका परिणाम भी हमें दिखाई देने लगा है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय जो कि 2002-03 में मात्र 12,000 थी आज बढ़कर 1 लाख 40 हज़ार हो गयी है।

भाजपा सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां

● भाजपा सरकार गरीब वर्ग की वास्तविक आवश्यकताओं और समस्याओं का समाधान करने में सफल रही है।
● भाजपा सरकार में कोई भूखा ना रह जाए इसलिए हमने मध्य प्रदेश के 5.30 करोड़ लो गों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा या गया है। सबको पक्की छत मिले इसके लिए पीएम आवास के माध्यम से 44 लाख परिवारों को पक्का घर उपलब्ध करा या गया है।

● भा जपा का संकल्प है कि देश में कोई भी बगैर इलाज के न रह जाए इसके लिए आयुष्मान योजना के तहत 30 लाख लोगों का निः शुल्क उपचार कराया गया है।
● जल का अधिकार मिले इसके लिए 64 लाख घरों को नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है, आज प्रदेश के 56% घरों को नल से जल मिल गया है, 2019 में यह कवरेज मात्र 11% था।

● मध्य प्रदेश की 82.2 लाख महिलाओं को चूल्हे के धुएं से आजादी मिली है। उन्हें उज्ज्वला योजना के माध्यम से निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है।
● विवाह हेतु सहायता के लिए 6.10 लाख बेटियों को प्रति व्यक्ति ₹55 हजार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
● भू-अधिकार योजनाओं से 1.25 लाख से अधिक भू-खंड के पट्टे दिए गए हैं।

● स्वनिधि और ग्रामीण पथ विक्रेता योजना से 11 लाख से अधिक लोगों को 1300 करोड़ से अधिक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करा या गया है।

● प्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना से 46 लाख बेटियां लखपति बनी हैं। वहीं लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के माध्यम से 13 लाख से अधिक बेटियों को स्कॉलरशिप मिली है।

● मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिला ओं को लाडली बहना योजना के माध्यम से प्रति माह ₹1,000 की धनराशि दी जा रही है। पिछले तीन माह में 3627 करोड़ रुपए की राशि पात्र महिला ओं के खाते में भेजी गई है।

● जन-धन योजना के अंतर्गत 3.7 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खुले हैं।
● प्रदेश के 92 ला ख से अधि क कि सा नों को प्रधा नमंत्री और मुख्यमंत्री सम्मान निधि के अंतर्गत मिलने वाली राशि को बढ़ा कर प्रति वर्ष ₹12,000 कर दिया है।

● गरीबों के लिए वरदान “संबल योजना ” के अंतर्गत अब तक 5 लाख 25 हजार से अधिक हितग्राहियों को 4 हजार 917 करोड़ रुपए से अधिक के हितलाभ दिए गए हैं। संबल-2 यो जना से 20 लाख से अधिक नए पात्र हितग्राही जुड़ चुके हैं।

● वृद्धों , निराश्रितों , दिव्यांगों आदि को प्रति वर्ष 3600 करोड़ रुपए की सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिला है।
● भू-माफिया ओं के कब्जे से छुड़ाई गई 23 हजार एकड़ भूमि पर गरीबों के लिए सुराज कॉलोनियां बन रही है।

● 100 से अधिक दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्रों के माध्यम से अब तक 2 करोड़ 15 लाख से अधिक नागरिकों को मात्र 10 रुपए में भोजन की व्यवस्था की गई। यह दर घटा कर अब 5 रुपए की गई है।

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

6 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

7 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

7 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

8 hours ago