कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उन पर निशाना साधने वाले केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे.
Ashwini kumar choubey Buxar visit: मोदी सरकार के मंत्री अश्विनी चौबे ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला. इस दौरान चौबे ने कुछ ऐसी बातें कह दीं, जिनके कारण वह कांग्रेसियों के निशाने पर आ गए. अश्विनी चौबे ने रविवार को कहा, ”राहुल गांधी लद्दाख में जाकर डांस कर रहे हैं. वो डांसर हैं. उनको तो डांस-पार्टी में भर्ती कर लिया जाए.”
बिहार के बक्सर आए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए आगे कहा, ”इनको किसानों से कोई मतलब तो है नहीं… ये मटर को दाल बोलते हैं मिर्च को मूली बोलते हैं. किसान तो पीएम मोदी के साथ हैं. राहुल का तो बस दूध रोटी खाओ और डांस करने लेह जाओ…यही बस इनका कार्यक्रम है.”
बता दें कि अश्विनी चौबे बक्सर से सांसद भी हैं. बक्सर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था. जिसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के द्वारा बेरोजगार युवकों को रोजगार-पत्र सौंपे गए. उसी दौरान जब उनसे राहुल गांधी के लेह यात्रा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्हें डांसर बताया और कहा कि उन्हे पार्टी में भर्ती कर लेना चाहिए.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार सरकार को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का जिक्र करते हुए कहा- ”चाचा और भतीजे की सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है. अपराधी खूनी खेल खेल रहे हैं. थानेदार से लेकर पत्रकार तक की हत्या की जा रही है,लेकिन सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आंकड़ा दिखा रहे हैं.’
‘इंडिया’ गठबंधन पर बोले- चुनाव आते-आते सब भाग जाएंगे
अश्विनी चौबे ने ‘इंडिया’ गठबंधन पर कहा कि यह सारे चुनाव आते-आते सब भाग जाएंगे. वहीं, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, भागलपुर सहित अन्य घटनाओं की चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में ना ही पुलिस सुरक्षित है, ना मां-बहन सुरक्षित है और ना ही पत्रकार सुरक्षित हैं. इन बेशर्म को फिर भी शर्म नहीं आती और कहते हैं कि अन्य राज्यों से बिहार में अपराध कम हैं.
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…