देश

यह ऐतिहासिक सफलता, देश को नशा मुक्त बनाने के लिए हमारी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता: 3000 Kg ड्रग्‍स जब्‍त होने पर बोले अमित शाह

Seizure of Drugs in Sea: समंदर में आज भारतीय नौसेना, एनसीबी और गुजरात पुलिस की संयुक्‍त कार्रवाई में 3 हजार किलो से ज्‍यादा ड्रग्स जब्त की गई. ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप का पकड़ा जाना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम को देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सराहा है.

गृह मंत्री अमित शाह ने अभी ट्वीट कर कहा- “प्रधानमंत्री मोदी जी के नशा-मुक्त भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए हमारी एजेंसियों ने आज देश में नशीली दवाओं की सबसे बड़ी जब्ती करने में बड़ी सफलता हासिल की है. एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस के संयुक्त अभियान में 3132 किलोग्राम ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त की गई. यह ऐतिहासिक सफलता हमारे देश को नशा मुक्त बनाने के लिए हमारी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है. इस अवसर पर मैं एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस को बधाई देता हूं.”

3 अलग-अलग प्रकार के ड्रग्स जब्त किए गए

एनसीबी के महानिदेशक एस एन प्रधान ने कहा कि गुजरात ATS,NCB और नौसेना के सामूहिक प्रयास से ये बड़ी कामयाबी मिल पायी है. जब्‍त की गई 3300 किलो ड्रग्स में 3089 किलोग्राम चरस, 158 किलोग्राम मेथमफेटामाइन और 25 किलोग्राम मॉर्फिन शामिल है. हाल के दिनों में यह नशीली दवाओं की सबसे बड़ी बरामदगी है.
नौसेना के एक बयान में कहा गया कि ऑपरेशन में ड्रग्स के साथ 5 क्रू मेंबर को भी गिरफ़्तार किया गया है. उनसे पूछताछ के जरिये ऐसी और भी तस्करियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.

गुजरात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ड्रग्स की खेप भारतीय सीमा में पकड़ी गयी है और आगे भी सर्च ऑपरेशन चलाया जाता रहेगा. गिरफ्तार पांचों तस्करों का सम्बन्ध पकिस्तान से जुड़ा हुआ है.

— भारत एक्सप्रेस

Pratyush Priyadarshi

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

7 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

21 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

31 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

45 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

2 hours ago