ट्रेंडिंग

ननद गई ससुराल तो उसकी भाभी करने लगी नौकरी, स्कूल में ‘सोनम’ को देख भौचक्के रह गए अधिकारी

Madhya pradesh: आपने ऐसे कारनामे तो बहुत सुने ​होंगे ​कि किसी की परीक्षा कोई और देता पकड़ा गया, लेकिन ऐसा कम ही सुना होगा कि ननद अपने ससुराल चली गई तो उसकी जगह भाभी स्कूल में नौकरी करने लगी. मध्यप्रदेश के एक जिले में ऐसा वाकई होते पकड़ा गया है, कहानी जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे –

अधिकारियों ने जनपद शिक्षा केंद्र सिहावल के तहत आने वाले संकुल केंद्र हटवा खास के प्राथमिक पाठशाला (खाड़ी मुसलमान बस्ती) में एक ऐसी महिला को पकड़ा, जो अपनी भाभी की जगह पर, शिक्षक की नौकरी कर रही थी. महिला की पोल तब खुली जब शिकायत शिक्षा अधिकारी तक पहुंची.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम सोनी सिर्फ कागजों में शिक्षिका की नौकरी कर रही थी. जबकि, बच्चों को पढ़ाने के लिये उसकी भाभी शुभी सोनी स्कूल में आती थी. सोनम सोनी के बारे में कहा जा रहा है कि वह अपने पति के साथ ससुराल में रहती थी. मामला प्रकाश में आने के बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी विधिक प्रक्रिया में जुट गए हैं.

बेसिक जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्रा ने कहा कि इस मामले में संकुल प्राचार्य से जांच करवाई जाएगी. इसमें जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल, इस मामले में स्कूल के हेडमास्‍टर का कोई बयान सामने नहीं है.

…और इधर, अपनी दोस्त को भेज दिया बोर्ड परीक्षा देने

कुछ दिन पहले 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया था. संदेह होने पर पर्यवेक्षकों ने परीक्षा दे रहे नाबालिग से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया. बताया गया कि फर्जी परीक्षार्थी खुद 10वीं फेल है और अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने आया था.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 minute ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

18 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

18 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

26 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

44 minutes ago