Amit Shah Visit Ladakh On Buddha Purnima: भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पहली अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पवित्र अवशेषों के दर्शन करने का सौभाग्य मिलना अपने अपने आप में बहुत बड़ी बात है. अमित शाह ने कहा कि एक तरह से बुद्ध पूर्णिमा का महत्व बहुत बढ़ गया है. 75 वर्षों के बाद ये पवित्र अवशेष लद्दाख पहुंचे हैं. जब 75 साल पहले ये अवशेष यहां आए थे, तब बहुत कम लोग ही इनके पवित्र दर्शन कर पाए थे और इनकी आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस कर पाए थे.
अमित शाह ने कहा कि उस समय ये दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र थे, जहां आवागमन के साधन, सड़कें और सुगम मार्ग उपलब्ध नहीं थे. अब वैशाख पूर्णिमा के शुभ अवसर पर इन अवशेषों के पुनः आगमन से लद्दाख और कारगिल के सभी अनुयायी आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करेंगे और दिव्यता का अनुभव करेंगे.
गृह मंत्री ने लद्दाख के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की बुद्ध पूर्णिमा का महत्व बहुत अधिक है, क्योंकि ऐसा महसूस होता है मानो भगवान बुद्ध स्वयं यहाँ उपस्थित हों. उन्होंने उल्लेख किया कि 563 ईसा पूर्व में आज ही के दिन लुम्बिनी उद्यान में राजकुमार सिद्धार्थ का जन्म हुआ था, जिन्होंने बाद में ‘तथागत बुद्ध’ के नाम से ख्याति पाई. अमित शाह ने कहा कि शायद भगवान बुद्ध के अलावा कोई ऐसा अवतार कभी नहीं हुआ, जिनका जन्म, ज्ञान-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण ये तीनों एक ही दिन घटित हुए हों. यह हम सभी के लिए एक अत्यंत शुभ और प्रेरणादायी अवसर है.
अमित शाह ने कहा कि भगवान बुद्ध ने जब ज्ञान प्राप्त किया और उसका प्रचार-प्रसार कराया, तब बुद्ध का ज्ञान जितना प्रासंगिक था, 2500 वर्षों बाद आज भी वह उतना ही प्रासंगिक है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि पूरी दुनिया बुद्ध के संदेश को समझे, स्वीकार करे और ‘मध्यम मार्ग’ को अपनाकर समाधान की ओर आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि लद्दाख में पवित्र अवशेषों की उपस्थिति हमें याद दिलाती है कि भारत की सभ्यता हजारों वर्षों से शांति और सह-अस्तित्व का संदेश देती आई है. लद्दाख और कारगिल जैसे विविध प्रदेशों के भीतर यह संदेश और भी प्रासंगिक हो जाता है.
ये भी पढ़ें: तुम्हारे बोलने से क्या होगा? अमित शाह के लद्दाख दौरे पर पाकिस्तान ने उगला जगर; पाक पर फायर हुए NC और PDP
लद्दाख को धम्म की जीवंत भूमि बताते हुए गृह मंत्री ने कहा कि दलाई लामा भी इसे बौद्ध संस्कृति और करुणा की जीवंत प्रयोगशाला कहते हैं. इस भूमि पर ज्ञान का संरक्षण और संवर्धन हुआ है. जब भी बौद्ध धर्म पर संकट आया, लद्दाख की इस भूमि ने बुद्ध के उपदेशों को संरक्षित किया और शांतिकाल आने पर उस संरक्षित ज्ञान को संवर्धित किया.
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…