देश

तुम्हारे बोलने से क्या होगा? अमित शाह के लद्दाख दौरे पर पाकिस्तान ने उगला जहर; पाक पर फायर हुए NC और PDP

Pakistan On Amit Shah Ladakh Visit: जम्मू/रवि शर्मा: भारत जब भी अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास की इबारत लिखता है, पाकिस्तान की नींद उड़ जाती है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय लद्दाख के अहम दौरे पर हैं. इस दौरान लद्दाख में नए जिलों के गठन और वहां चल रही विकास परियोजनाओं को देखकर पाकिस्तान बुरी तरह तिलमिला गया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपनी हताशा जाहिर करते हुए इस कदम का विरोध किया है. पाकिस्तान की इस बेजा बयानबाजी पर केवल सत्तारूढ़ बीजेपी ने ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के विपक्षी दलों (NC और PDP) ने भी एक सुर में उसे करारा जवाब दिया है.

पाक विदेश मंत्रालय का बेतुका राग

लद्दाख में नए जिलों के गठन पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी (Tahir Hussain Andrabi) ने एक बयान जारी कर आपत्ति जताई. पाकिस्तान ने अपनी पुरानी आदत के मुताबिक इसे “राजनीतिक इंजीनियरिंग” करार दिया. पाक विदेश मंत्रालय ने कहा कि, “हम इस क्षेत्र को केंद्र शासित प्रदेश (UT) का दर्जा स्वीकार नहीं करते हैं. लद्दाख भारतीय संघ का हिस्सा कभी नहीं रहा. यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवादित क्षेत्र में भारत की एकतरफा कार्रवाई है जो संयुक्त राष्ट्र (UN) के प्रस्तावों के खिलाफ है.”

‘पाकिस्तानी चाहते हैं मोदी जैसा नेता’

पाकिस्तान के इस जहर बुझे बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता विक्रम रंधावा ने करारा प्रहार किया. उन्होंने पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिलाते हुए कहा कि उनसे अपना खुद का देश तो संभल नहीं रहा है और वे भारत के मामलों में दखल दे रहे हैं. रंधावा ने कड़े शब्दों में कहा कि-

‘पाकिस्तान की बौखलाहट साफ नजर आ रही है. आज पाकिस्तान की 60 प्रतिशत आबादी यह चाहती है कि उनके देश पर नरेंद्र मोदी जैसा नेता राज करे, ताकि उनके बदतर हालात ठीक हो सकें. भारत की चिंता छोड़ दो, अपने देश की चिंता करो.’

NC और PDP ने भी धोया

नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): पार्टी नेता शेख बशीर ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्से हैं और ये भारत के संविधान के अनुसार ही चलेंगे, पाकिस्तान की बयानबाजी से नहीं. नए जिलों को लेकर अगर लद्दाख की जनता में कोई ऐतराज है भी, तो वह हमारा आंतरिक मामला है. इसमें पाकिस्तान के हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं है.

पीडीपी (PDP): पीडीपी प्रवक्ता आदित्य गुप्ता ने भी दो टूक शब्दों में कहा कि पाकिस्तान के बयानों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत की तुलना पाकिस्तान से नहीं की जा सकती. पाकिस्तानी सेना वहां सिर्फ इसलिए शोर-शराबा करती है ताकि भारत में अस्थिरता पैदा हो और वे खुद को अपनी जनता के सामने स्थिर दिखा सकें.

ये भी पढ़ें: EVM लूटने की कोशिश? ममता बोलीं- जिंदगी दांव पर लगाकर लड़ेंगे; TMC-BJP बवाल के बीच EC की एंट्री

पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी

अमित शाह के लद्दाख दौरे से उठी विकास की लहर ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है. जिस तरह से जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों ने एकजुट होकर पाकिस्तान की दखलअंदाजी को सिरे से खारिज किया है, वह स्पष्ट संदेश है कि भारत के आंतरिक मामलों और विकास की रफ्तार को पाकिस्तान की कोई भी गीदड़भभकी रोक नहीं सकती. पाकिस्तान को अब समझ लेना चाहिए कि नए कश्मीर और लद्दाख की तरक्की उसका सबसे बड़ा डर बन चुकी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago