देश

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बना भारत का युवा’, मोदी सरकार के 12 साल पर अमित शाह ने गिनाए आंकड़े

भारत के राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘मोदी सरकार के 12 साल’ की जमकर चर्चा हो रही है. सरकार के अलग-अलग विभागों और दिग्गज नेताओं द्वारा पिछले एक दशक से अधिक समय की उपलब्धियों का लेखा-जोखा देश के सामने रखा जा रहा है. इसी कड़ी में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की सबसे बड़ी ताकत यानी ‘युवा शक्ति’ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. अमित शाह ने आंकड़ों के साथ यह साफ किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ने कैसे भारतीय युवाओं की सोच और देश के कामकाजी माहौल को पूरी तरह बदल दिया है

भारत आज दूसरा सबसे बड़ा उच्च शिक्षा नेटवर्क

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर युवा सशक्तिकरण के इस सफर को साझा किया. उन्होंने लिखा कि मोदी जी ने बीते 12 वर्षों में शिक्षा, कौशल, नवाचार और स्टार्टअप की नई संस्कृति विकसित की है. इससे भारत आज दूसरा सबसे बड़ा उच्च शिक्षा नेटवर्क, AI टैलेंट पूल और 2 लाख स्टार्टअप्स के साथ तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है.

अमित शाह ने आगे कहा कि 6 करोड़ से अधिक युवाओं का स्किल डेवलपमेंट, 12 करोड़ से अधिक मुद्रा लोन और 300 से अधिक स्पेस स्टार्टअप इस बात के प्रमाण हैं कि आज का युवा जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बन रहा है. IIT, AIIMS सहित 1,213 विश्वविद्यालय, 1,045 ‘खेलो इंडिया सेंटर’ और 34 स्टेट सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस के साथ युवा खेलों के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. #12YearsOfYuvaShakti”

नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बने युवा

अमित शाह ने जिस 2 लाख स्टार्टअप्स और दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम का जिक्र किया है, वह इसी बदली हुई सोच का नतीजा है. आज टियर-2 और टियर-3 शहरों (छोटे कस्बों और जिलों) के युवा भी अपनी कंपनियां खोल रहे हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि अब भारत केवल पारंपरिक क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि स्पेस टेक (Space Tech) जैसे जटिल क्षेत्रों में भी 300 से अधिक स्टार्टअप्स के साथ दुनिया को टक्कर दे रहा है.

जमीन पर दिखा असर

गृह मंत्री ने अपने ट्वीट में दो बहुत महत्वपूर्ण योजनाओं का नाम लिया है- स्किल डेवलपमेंट और मुद्रा योजना.

  • कौशल विकास (Skill Development): 6 करोड़ से अधिक युवाओं को आधुनिक उद्योगों के हिसाब से प्रशिक्षित किया गया है, जिससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ी है.
  • मुद्रा लोन (Mudra Loan): बिना गारंटी के मिलने वाले 12 करोड़ से अधिक मुद्रा ऋणों ने देश के जमीनी स्तर के उद्यमियों को अपनी दुकान, छोटा कारखाना या व्यापार शुरू करने की आर्थिक ताकत दी है. इसी ताकत के दम पर शाह ने गर्व से कहा कि युवा अब ‘जॉब सीकर’ नहीं, बल्कि ‘जॉब क्रिएटर’ बन चुका है.

ये भी पढ़ें: भारत-सर्बिया की दोस्ती है बेहद खास…’ वर्ल्ड लीडर्स से मिल रही बधाइयों के बीच पीएम मोदी का राष्ट्रपति वुचिच को स्पेशल रिप्लाई

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

8 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

8 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

11 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

27 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

28 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

41 minutes ago