महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों शब्दों के बाण कुछ ज्यादा ही तीखे हो गए हैं. उद्धव गुट के नेता संजय राउत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल किए गए अपशब्दों पर अब सांसद ज्योति वाघमारे ने ऐसा ‘महा-प्रहार’ किया है, जिसने पूरे विपक्ष की बोलती बंद कर दी है. वाघमारे ने सिर्फ संजय राउत को ही नहीं धोया, बल्कि महिलाओं का अपमान करने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन और आरजी कर (RG Kar) केस के दोषियों पर भी अपना खूंखार और बेबाक रुख दुनिया के सामने रख दिया है.
पीएम मोदी के खिलाफ राउत की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए ज्योति वाघमारे ने सीधे तौर पर कहा कि “पागलपन में बोले गए शब्दों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए.” उन्होंने याद दिलाया कि यही राउत 2022 तक पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधते थे, लेकिन अब मोदी की बढ़ती लोकप्रियता ने इन्हें बौखला दिया है. वाघमारे ने चाणक्य नीति का हवाला देते हुए विपक्ष पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जब पूरा विपक्ष एकजुट होने लगे, तो समझ लो शासक ईमानदार है. पीएम मोदी, अमित शाह, एकनाथ शिंदे और फडणवीस के विकास कार्यों के डर से ही ये सब एक साथ आ रहे हैं.
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे खेमे में जाने की अटकलों और ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर वाघमारे ने दो-टूक जवाब दिया. उन्होंने साफ कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने साबित कर दिया है कि राज्य का असली ‘टाइगर’ सिर्फ और सिर्फ एकनाथ शिंदे हैं. शिंदे के दरवाजे सिर्फ विधायकों के लिए ही नहीं, बल्कि राज्य के आम किसानों और मजदूरों के लिए भी हमेशा खुले रहते हैं. इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र में गुटखा तस्करों पर तुकाराम मुंढे के ‘मकोका’ एक्शन का भी पुरजोर समर्थन किया.
ज्योति वाघमारे का सबसे रौद्र रूप स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के भद्दे जोक पर देखने को मिला. महिला की गरिमा को 370 रुपए की बिरयानी से तोलने पर वाघमारे ने आगबबूला होते हुए कहा, “सस्ते मजाक के लिए महिलाओं की बॉडी शेमिंग करना और फिर माफी मांग लेना… यह देश की महिलाओं को कतई स्वीकार नहीं है. अगर यही बात आपकी मां-बहन के लिए कही जाए तो क्या आप माफी स्वीकार करेंगे?” उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि वे इस ‘भद्दी कॉमेडी’ के खिलाफ आने वाले संसद सत्र में जोरदार मुद्दा उठाएंगी.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया- जेपी नड्डा
बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई बर्बरता और पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर पर चले बुलडोजर का ज्योति वाघमारे ने जोरदार स्वागत किया. उन्होंने कहा, “जिस बेटी की आखिरी सांस तक चीखें नहीं सुनी गईं, उस मां के रुदन का बदला अब मिल रहा है. पीएम मोदी के समर्थन से न्याय हुआ है. दरिंदों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलना एक कड़ा संदेश है कि ऐसी क्रूरता करने वालों को खौफनाक नतीजे भुगतने ही होंगे.” वाघमारे के इस आक्रामक रुख ने साफ कर दिया है कि वे महाराष्ट्र और देश के मुद्दों पर किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं हैं.
Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…
समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…
India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…