अमित शाह
पश्चिम बंगाल की राजनीति में आने वाले दिनों में हलचल बढ़ने के आसार हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी महीने के आखिर में राज्य का दौरा कर सकते हैं. माना जा रहा है कि उनका यह दौरा पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके से जुड़ा होगा. आजादी के बाद राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनने के बाद 19 अगस्त को उसके 100 दिन पूरे हो रहे हैं.
भाजपा की राज्य समिति से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह 20 अगस्त से बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर आ सकते हैं. हालांकि, अभी उनके कार्यक्रम को लेकर अंतिम आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. अगर दौरा तय होता है तो इसमें राजनीतिक बैठकों के साथ-साथ प्रशासन से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल हो सकते हैं.
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक, अमित शाह के दौरे के दौरान राज्य के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक होने की संभावना है. इस बैठक में सरकार के कामकाज और अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति पर चर्चा हो सकती है.
खास तौर पर केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित योजनाओं को राज्य में किस तरह लागू किया जा रहा है, इसकी समीक्षा पर जोर रहने की बात कही जा रही है. योजनाओं का लाभ आम लोगों तक कितना पहुंच रहा है और उनके क्रियान्वयन में कहीं कोई दिक्कत तो नहीं है, ऐसे मुद्दे भी चर्चा में आ सकते हैं.
अमित शाह का संभावित दौरा ऐसे समय में होगा, जब भाजपा की राज्य इकाई की कोर कमेटी और विस्तारित राज्य समिति की बैठक भी प्रस्तावित है. यही वजह है कि उनके दौरे को सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम के तौर पर नहीं देखा जा रहा है.
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि दुर्गा पूजा से पहले भाजपा बंगाल संगठन में एक और फेरबदल कर सकती है. राज्य में पार्टी के संगठन को और मजबूत करने के लिए निचले स्तर पर बदलाव की तैयारी की जा रही है.
सूत्रों के मुताबिक, संगठन में बदलाव का अगला चरण मुख्य रूप से संगठनात्मक जिलों, मंडल यानी ब्लॉक और बूथ स्तर पर केंद्रित रह सकता है. इसके मुकाबले राज्य समिति के स्तर पर बड़े बदलाव की संभावना कम बताई जा रही है.
पार्टी नेतृत्व साल के अंत में होने वाले संभावित संगठनात्मक फेरबदल को लेकर अमित शाह से सलाह भी ले सकता है. ऐसे में उनका बंगाल दौरा पार्टी के लिए रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खासकर ऐसे समय में जब भाजपा राज्य में अपने संगठन को जमीनी स्तर तक और मजबूत करने की कोशिश कर रही है.
इसी बीच भाजपा के राज्य नेतृत्व की ओर से राष्ट्रीय संगठन में पश्चिम बंगाल को ज्यादा प्रतिनिधित्व दिलाने की कोशिश भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि राज्य नेतृत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए बंगाल से दो नामों की सिफारिश करने की योजना बना रहा है.
ये भी पढ़ें: रवि किशन की ‘जेन जी’ वाली लोकप्रियता! सांसद बोले- युवाओं के प्यार ने सच में हैरान कर दिया
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…