उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट सिर्फ 50 मिनट में! जानिए कहां-कहां बनेंगे रैपिड रेल और मेट्रो के नए स्टेशन; एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी दो तरह की ट्रेनें?

Ghaziabad-Jewar Rapid Rail Route: एनसीआर (NCR) के यात्रियों के लिए हवाई सफर और दैनिक आवागमन अब बेहद आसान और त्वरित होने जा रहा है. गाजियाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के बीच 72.4 किलोमीटर लंबे नमो भारत रैपिड रेल (RRTS) और मेट्रो कॉरिडोर का खाका तैयार कर लिया गया है.

इस महत्वाकांक्षी कॉरिडोर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस पर एक ही ट्रैक पर हाई-स्पीड रैपिड रेल (नमो भारत) और लोकल मेट्रो दोनों का संचालन किया जाएगा. इस रूट के शुरू होने से गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट का सफर मात्र 50 मिनट में पूरा हो सकेगा.

22 से 23 स्टेशन होंगे, कई प्रमुख औद्योगिक व रिहायशी इलाके जुड़ेंगे

यह कॉरिडोर गाजियाबाद (दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर) से शुरू होकर सिद्धार्थ विहार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट (चार मूर्ति चौक), नॉलेज पार्क, सूरजपुर और परी चौक से होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र के जरिए सीधे जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा.

इस रूट पर कुल 22 से 23 स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं, जो एनसीआर के प्रमुख आईटी हब, शिक्षण संस्थानों और औद्योगिक क्षेत्रों को सीधे कनेक्टिविटी देंगे.

गाजियाबाद-जेवर कॉरिडोर एक नजर में-

  • कुल लंबाई (Total Length) 72.4 किलोमीटर
  • यात्रा का समय (Travel Time) लगभग 50 मिनट
  • प्रस्तावित स्टेशनों की संख्या 22 से 23 स्टेशन
  • शुरुआती स्टेशन (Start Station) गाजियाबाद (दिल्ली-मेरठ रूट से कनेक्टेड)
  • अंतिम स्टेशन (End Station) नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर
  • मुख्य स्टॉप (Key Stops) सिद्धार्थ विहार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट (चार मूर्ति), नॉलेज पार्क, सूरजपुर, परी चौक, कासना, YEIDA सेक्टर 21
  • संचालन का प्रकार (Train Service) नमो भारत (रैपिड रेल) और लोकल मेट्रो (एक ही ट्रैक पर)
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘बांग्लादेश तैयार रहो…’, जलते बांग्लादेश के बीच 16 दिसंबर को अपने देश लौट रही शेख हसीना

Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश अवामी लीग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है…

4 minutes ago

29 नवंबर के कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ को फिर मिली धमकी, धारवाड़ पुलिस को भेजे ईमेल में किस बात की चेतावनी?

Diljit Dosanjh Concert Bomb Threat: सिंगर दिलजीत दोसांझ के आगामी बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले धमकी…

1 hour ago

नवादा में भीषण सड़क हादसा, CCTV में कैद हुआ टक्कर का खौफनाक मंजर; एक बाइक पर सवार तीन किशोरियों समेत चार घायल

Nawada Road Accident: बिहार के नवादा में सिरदला थाना क्षेत्र के गया-रजौली एसएच-70 पर बाइक…

2 hours ago

अयोध्या से जनकपुर तक सरयू कमला एक्सप्रेस, क्या यूपी चुनाव में बीजेपी को मिलेगा सियासी फायदा?

Ayodhya Janakpur Train: अयोध्या से जनकपुर तक सरयू कमला एक्सप्रेस शुरू हो गई है. यह…

2 hours ago