Amitabh Bachchan Buy House In Ayodhya: इस समय हर तरफ राम मंदिर की धूम है. हर कोई रामलला का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. आम जनता से लेकर बड़े-बड़े से बड़ा स्टार हो या मंत्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा बनना चाहता है. ऐसे में सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन ने रामनगरी में एक जमीन खरीद ली है. जी हां बिग बी जल्द ही अयोध्या में अपना घर बनवाने वाले हैं. इसके लिए एक्टर ने अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप के जरिए वहां पर जमीन खरीदी है. बता दें अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप अयोध्या में सेवन स्टार टाउनशिप विकसित कर रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने इस टाउनशिप में 10000 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत 14.5 करोड़ बताई जा रही है. वहीं इससे पहले बिग बी लखनऊ के पास काकोरी में भी एक जमीन खरीद चुके हैं. बता दें अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में जिस जगह पर जमीन खरीदी है, वह राम मंदिर से 15 मिनट की दूरी पर बताई जा रही है. इसके साथ ही अयोध्या एयरपोर्ट से इसकी दूरी 30 मिनट है. हालांकि, अभी इसे लेकर अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप की और से कोई ऑफिसियल जानकरी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें : साउथ के सुपरस्टार Nagarjuna ने कैंसिल की अपनी मालदीव ट्रिप, ‘हर एक्शन का रिएक्शन होता है’ बोल जीता लोगों का दिल
अयोध्या में आने वाली 22 जनवरी को भगवन श्री राम मंदिर में विराजमान हो जाएंगे. नगर के विकास के लिए सरकार ने हजारों करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू करवाई हैं जिससे भव्य और नव्य अयोध्या का सपना साकार हो सके. वहीं ये भी माना जा रह है कि राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या दुनिया में सबसे बड़े पर्यटन स्थलों में से एक होगी.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…