देश

Punjab: सीएम भगवंत मान को जान से मारने की मिली धमकी, खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी कर कही ये बात

CM Bahgwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान को जान से मारने की धमकी मिली है. खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने दी है. पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें उसने पंजाब के गैंगस्टर्स से कहा है कि वे लोग उससे संपर्क करें. इसके अलावा खालिस्तानी आतंकी ने 26 जनवरी को माहौल खराब करने का भी दावा किया है.

पन्नू ने सीएम मान को दी धमकी

मिली जानकारी के अनुसार खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर सीएम भगवंत मान को जान से मारने की धमकी देते हुए पंजाब के गैंगस्टर्स को एकसाथ आने के लिए कहा है. गुरुपतवंत सिंह ने धमकी भरे इस वीडियो में ये भी कहा है कि वह गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम मान जहां भी तिरंगा फहराएंगे, वहां पर माहौल खराब करेगा. इस वीडियो में उसने सीएम भगवंत मान को सजा देने का ऐलान किया है. खालिस्तानी आतंकी पन्नू की ओर से मिली धमकी के बाद सीएम भगवंत मान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.

गैंगस्टर्स को एकसाथ आने के लिए कहा

खालिस्तानी आतंकी ने पंजाब पुलिस की ओर से प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे कदम को गलत ठहराया है. पन्नू ने पिछले दिनों हुए एनकाउंटर को लेकर भी कहा है. इसके साथ ही पन्नू वीडियो में पंजाब के गैंगस्टर्स को संपर्क करने के लिए भी कहा है. उसने वीडियो में सीएम भगवंत मान को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह बताया है. वहीं, पंजाब के DGP गौरव यादव की तुलना राज्य के पूर्व DGP गोविंद राम से की है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: पूर्व मंत्री महेश जोशी के ठिकानों पर ED की छापेमारी, जल जीवन मिशन घोटाले में अधिकारी और ठेकेदारों पर भी शिकंजा

पन्नू ने कहा है कि 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान जहां भी तिरंगा फहराएंगे, वहां पर माहौल खराब करने की पूरी तैयारी है. बता दें कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू विदेश में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों साजिश रचता है. इससे पहले पन्नू ने 13 दिसंबर को संसद पर हमले की धमकी दी थी. पन्नू मूलरूप से पंजाब के अमृतसर जिले का रहने वाला है. अभी फिलहाल पन्नू अमेरिका और कनाडा की नागरिकता लेकर वहीं पर रह रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

38 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

47 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

57 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago