देश

Legislative Council By Election: यूपी विधान परिषद उपचुनाव के कार्यक्रम में निर्वाचन आयोग ने किया बदलाव, जानें ये बड़ी वजह, देखें नई तारीख

Legislative Council By Election: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी मे विधान परिषद की खाली पड़ी एक सीट पर उपचुनाव को लेकर तैयारी जारी है. इसी बीच निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है और इस सम्बंध में नई जानकारी शेयर की है. इसी के साथ ही जो चुनाव पहले 29 जनवरी को होने जा रहा था वह अब 30 को होगा और नामांकन वापसी जो 22 जनवरी को होने जा रही थी वह अब 23 जनवरी को होगी. चुनाव आयोग ने तारीखों में ये बदलाव प्राण-प्रतिष्ठा को देखते हुए किया है. दरअसल 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन के कारण यूपी में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.

सोमवार को चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम में बदलाव को लेकर बयान जारी किया है, जिसमें कहा है कि उपचुनाव के लिये नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 22 जनवरी थी और उस दिन अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के मद्देनजर राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इसको देखते हुए अब अंतिम तारीख 23 जनवरी कर दी गई है. इसी के साथ बयान में ये भी कहा गया है कि पहले उपचुनाव 29 जनवरी को हो रहा था जो कि अब 30 जनवरी को होगा व नामांकन पत्र 23 जनवरी को वापस लिया जाएगा. मालूम हो कि 4 जनवरी को निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना विधान परिषद की दो सीटों और उत्तर प्रदेश विधान परिषद की एक सीट पर उपचुनाव कराने का ऐलान किया था.

ये भी पढ़ें- UP Politics: जन्मदिन से पहले मायावती ने INDIA गठबंधन के सामने रख दी ये शर्त! कांग्रेस-सपा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

तो वहीं तेलांगाना को लेकर चुनाव आयोग ने कहा है कि तेलंगाना के लिए निर्धारित उपचुनाव पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार होगा, उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. बता दें कि, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद राज्य के उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने की वजह से उत्तर प्रदेश विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी है. ऐसे में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की एक रिक्त सीट पर हो रहे उपचुनाव की तारीखों में बदलाव का फैसला लिया गया है. गौरतलब है कि भाजपा नेता डॉ दिनेश शर्मा की रिक्त विधान परिषद सीट पर उपचुनाव कराने का नोटिफिकेशन चुनाव आयोग द्वारा जारी किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

39 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

60 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

1 hour ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago