BSF Action in Punjab: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. अमृतसर के अजनाला सेक्टर में खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए एक गुप्त ऑपरेशन के दौरान BSF ने हथियारों के एक बहुत बड़े जखीरे को जब्त किया है. इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है.
अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अजनाला के हरड़ खुर्द गांव में हथियारों का भारी जखीरा बरामद किया है. खुफिया इनपुट के आधार पर की गई इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मौके से 1 AK-47 राइफल, 25 आधुनिक पिस्टल, 47 मैगजीन, 1 बुलेटप्रूफ जैकेट और 368 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं.
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पकड़े गए आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई अमृतसर के अजनाला सेक्टर के तहत आने वाले हरड़ खुर्द गांव के पास हुई. BSF के विंग को एक बेहद सटीक खुफिया जानकारी मिली थी कि सीमा पार से हथियारों की एक बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में पहुंचाई गई है. सूचना मिलते ही सतर्क जवानों ने इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया.
सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. जब इलाके और आरोपी की तलाशी ली गई, तो वहां से हथियारों का एक बड़ा जखीरा देखकर हर कोई दंग रह गया. BSF ने मौके से एक घातक AK-47 राइफल, 25 आधुनिक पिस्टल और 47 मैगजीन बरामद की हैं.
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को हथियारों के साथ एक बुलेटप्रूफ जैकेट और 368 जिंदा कारतूस भी मिले हैं. इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों और युद्धक सामग्री की बरामदगी से साफ है कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से कड़ी पूछताछ कर रही हैं ताकि इस रैकेट के पीछे के मास्टरमाइंड का पता लगाया जा सके.
-भारत एक्सप्रेस
UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…
Kanpur digital arrest cyber fraud: कानपुर में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 48.20 लाख रुपये…
सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…
सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…
UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…